युवा उद्यमी पाठक ने लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प, यमुनोत्री से मथुरा तक करेंगे पदयात्रा

युवा उद्यमी पाठक ने लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प, यमुनोत्री से मथुरा तक करेंगे पदयात्रा

युवा उद्यमी पाठक ने लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प, यमुनोत्री से मथुरा तक करेंगे पदयात्रा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 28, 2020 10:05 am IST

मथुरा, 28 नवम्बर (भाषा) जिले के युवा उद्यमी एवं एटीवी प्रोजेक्ट्स इण्डिया लिमिटेड की सहयोगी कंपनी सैपटेक के संचालक रंजीत महेश पाठक ने यमुना के शुद्धिकरण के संकल्प के साथ अगले वर्ष मार्च माह में अपने साथियों के साथ यमुनोत्री से करीब 700 किलोमीटर की पदयात्रा कर ‘यमुना छट’ के अवसर पर मथुरा पहुंचेंगे और विश्राम घाट पर यमुना जल अर्पण करेंगे।

पाठक ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘‘कोरोना काल में हम लोगों ने तमाम मानवीय गतिविधियों के ठप होने पर नदियों व वातावरण को शुद्ध होते देखा है, इससे सिद्ध होता है कि प्रदूषण की समस्या मुख्यत: मानवनिर्मित है, जिसे सुधारा भी जा सकता है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसके लिए मथुरा की ‘श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद’ व यमुनोत्री की ‘पंच पण्डा समिति’ के सहयोग से आगामी मार्च माह में यमुनोत्री से मथुरा तक यमुना के किनारे बसे सभी नगरों में भ्रमण करते हुए यमुना छट के अवसर पर मथुरा पहुंचेंगे।’’

उन्होंने बताया, वह इस यात्रा द्वारा अपने जैसे तमाम उद्यमियों एवं यमुना भक्तों को यमुना शुद्धि के लिए प्रेरित करने का इरादा रखते हैं।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में