युवक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

युवक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

युवक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 24, 2020 12:06 pm IST

बांदा (उप्र), 24 अक्टूबर (भाषा) जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात रामलीला देखकर अपने घर लौट रही 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के आधार पर अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश मिश्रा ने शनिवार को बताया, ‘गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे रामलीला देखकर अकेले अपने घर लौट रही 14 साल की एक किशोरी को उसी गांव का युवक अमर वर्मा (22) रास्ते से पकड़कर जबरन अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।’

उन्होंने बताया, ‘शुक्रवार को पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक अमर वर्मा के खिलाफ बलात्कार की धारा (376 आईपीसी) के तहत मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया है।’

मिश्रा ने बताया, ‘आरोपी युवक विवाहित है, लेकिन घटना की रात उसकी पत्नी अपने मायके में थी। आरोपी ने अपने घर में किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की शुक्रवार तड़के उसके चुंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई, तब दिन में थाने में आकर इस आशय का मुकदमा दर्ज करवाया गया।’

एसएचओ ने बताया, ‘पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।’

भाषा सं जफर

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में