यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान, नगरीय निकाय चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान, नगरीय निकाय चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान, नगरीय निकाय चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: December 27, 2020 12:59 pm IST

भोपाल। यूथ कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की राजधानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है…यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास औऱ पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में शुरु हुआ। यूथ कांग्रेस का युवा समागम हजारों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के किसानों के लिए स्वाभिमान मार्च के साथ खत्म हुआ…इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पार्टी को युवाओं पर ही भरोसा है, युवा ही मध्यप्रदेश और देश में बदलाव ला सकते हैं। बीवी श्रीनिवास ने ये भी कहा कि युवाओं को नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी बड़े स्तर पर मौका देगी।

ये भी पढ़ें: सिंधिया ने किया 1 हजार बिस्तर के अस्पताल का निरीक्षण, कहा- न सिर्फ ग्वालियर-चंबल के लोगों का बल्क…

आईबीसी 24 से खास बातचीत में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में बिन चर्चा के काला कानून लायी है…बीजेपी सरकार कोरोना का भय दिखाकर सत्र भंग कर देती है जबकि हैदराबाद, बिहार और एमपी में पार्टी चुनावी सभाएं करती है। बीवी श्रीनिवास ने दावा किया कि यूथ कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

ये भी पढ़ें: IBC24 की खबर का असर! उपजेलर नागर समेत 3 प्रहरी निलंबित, कल उपजेल मे…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com