BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bonus Share: रिकॉर्ड डेट करीब आते ही शेयर बना रॉकेट! बोनस शेयर देने जा रही ये कंपनी, सिर्फ 5 दिन में 43% की उछाल

Bonus Share: ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को 10% से ज्यादा उछलकर 482.80 रुपये पर पहुंच गया। बीते 5 दिनों में स्टॉक में 43 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई …

(Bonus Share/ Image Credit: Meta AI)

(Bonus Share/ Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 02 Jan 2026 | 2:24 pmModified: 02 Jan 2026 | 2:54 pm
HIGHLIGHTS
  1. बोनस शेयर की घोषणा से स्टॉक में ज़बरदस्त तेजी
  2. 5 दिनों में शेयर 43% से ज्यादा उछला
  3. बोनस शेयर रेशियो 1:10, रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2026

Bonus Share: स्मॉलकैप कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बीएसई पर इंट्राडे कारोबार के दौरान स्टॉक 10% से अधिक उछलकर 482.90 रुपये तक पहुंच गया। बीते पांच कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 43% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी द्वारा बोनस शेयर देने की घोषणा मानी जा रही है।

Bonus Share: बोनस शेयर और रिकॉर्ड डेट

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज अपने निवेशकों को 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि हर 10 शेयर पर निवेशकों को 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट सोमवार, 5 जनवरी 2026 तय की है। यह कंपनी के इतिहास में पहला मौका है जब वह अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है।

Bonus Share: शेयरहोल्डिंग और 52-सप्ताह की रेंज

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.24% है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.76% बनी हुई है। शुक्रवार, 2 जनवरी को ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप 1,970 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। शेयर का 52-हफ्ते का उच्च स्तर 674.85 रुपये और निचला स्तर 294.20 रुपये रहा है, जिससे इसकी उतार-चढ़ाव वाली लेकिन आकर्षक चाल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Bonus Share: आईपीओ से अब तक का सफर

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 21 अगस्त 2024 को खुला था और 23 अगस्त 2024 को बंद हुआ। आईपीओ में शेयर का इश्यू प्राइस 206 रुपये रखा गया था और कुल इश्यू साइज 215 करोड़ रुपये का था। कंपनी के शेयर बाजार में 40% से ज्यादा प्रीमियम के साथ 290 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले दिन ही 304.45 रुपये तक पहुंच गए थे। यह आईपीओ कुल 154.84 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 68.93 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की 310.03 गुना रही थी।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कंपनी द्वारा 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा के बाद शेयर में तेज़ खरीदारी देखी गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bonus Share: As the record date approaches, the stock rockets! This company is offering bonus shares, rising 43% in just 5 days

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm