BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ashok Leyland Share: बोनस का तोहफा, मुनाफे में धमाका, अशोक लेलैंड ने किया 1:1 बोनस का ऐलान

Ashok Leyland Share: बोनस का तोहफा, मुनाफे में धमाका, अशोक लेलैंड ने किया 1:1 बोनस का ऐलान

(Ashok Leyland Share, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Ashok Leyland Share, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 26 May 2025 | 1:05 pmModified: 26 May 2025 | 1:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. 243.15 रुपये पर तेज शुरुआत, पिछले बंद से ऊपर।
  2. 1:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा।
  3. ब्रोकरेज हाउसों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और 275-284 रुपये के टारगेट।

Ashok Leyland Share: अशोक लेलैंड लिमिटेड के शेयरों ने सोमवार की सुबह तेज शुरुआत की। स्टॉक ने BSE पर 243.15 रुपये के स्तर पर ओपनिंग की, जबकि शुक्रवार को यह 239.60 रुपये पर बंद हुआ था। इस तेजी की वजह कंपनी की मजबूत तिमाही नतीजे और बोनस शेयर का ऐलान है।

मार्च तिमाही में मुनाफे में बढ़ोतरी

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए अशोक लेलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,245.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 933.69 करोड़ रुपये था। यानी, कंपनी का मुनाफा 33.44% बढ़ा है।

रेवेन्यू और खर्च में भी वृद्धि

कंपनी की तिमाही आय बढ़कर 14,695.65 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रही। वहीं, इस अवधि में कुल खर्च भी बढ़कर 13,097.25 करोड़ रुपये हुआ, जबकि एक साल पहले यह 12,037.16 करोड़ रुपये था। वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,382.79 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग रेवेन्यू 48,535.14 करोड़ रुपये रहा है।

1:1 बोनस शेयर का ऐलान

अशोक लेलैंड के बोर्ड ने 23 मई 2025 को हुई बैठक में 1:1 रेशियो पर बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। यानी हर एक शेयर पर निवेशक को एक बोनस शेयर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए अब शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी।

ब्रोकरेज हाउस ने दिया टारगेट प्राइस

Nomura ने स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए 275 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। Morgan Stanley ने ‘Overweight’ रेटिंग के साथ 284 रुपये का टारगेट रखा है। HSBC ने स्टॉक पर ‘Hold’ रेटिंग दी है और 260 रुपये के लक्ष्य का अनुमान जताया है। फिलहाल, तीनों ब्रोकरेज हाउस ने तिमाही प्रदर्शन को सकारात्मक बताया है।

एक वर्ष में 13% की बढ़त

पिछले एक साल में अशोक लेलैंड के शेयरों ने 13% से ज्यादा रिटर्न दिया है। तिमाही नतीजों और बोनस की घोषणा के बाद आने वाले दिनों में स्टॉक में और तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 1,245.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो साल दर साल 33.44% की बढ़ोतरी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ashok Leyland Share: Bonus gift, explosion in profits, Ashok Leyland announces 1:1 bonus

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm