BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Banking Stocks Rise: ICICI से लेकर HDFC तक बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Banking Stocks Rise: ICICI से लेकर HDFC तक बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

(Banking Stocks Rise, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Banking Stocks Rise, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 26 May 2025 | 1:43 pmModified: 26 May 2025 | 1:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई।
  2. ICICI बैंक ने छुआ 1471.60 रुपये का नया 52-सप्ताह का उच्च स्तर।
  3. ब्रोकरेज हाउस ने रेटिंग घटाई, लेकिन टारगेट प्राइस बनाए रखा।

Banking Stocks Rise: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इस सकारात्मक माहौल में बैंकिंग सेक्टर के कई प्रमुख स्टॉक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयर शामिल रहे। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी आज अच्छी तेजी देखने को मिली।

ICICI Bank: नया 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर

आज सोमवार को ICICI बैंक के शेयरों ने 1458.00 रुपये पर ट्रेडिंग शुरू की। दिन चढ़ते ही इस शेयर में 1.40% की बढ़त देखने को मिली और यह 1471.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का हाई लेवल है।

HDFC Bank: मजबूत शुरुआत और स्थिर बढ़त

एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स ने भी मजबूती के साथ सप्ताह की शुरुआत की। बैंक का शेयर बीएसई पर 1935 रुपये पर ओपन हुआ और कारोबार के दौरान इसमें लगभग 1% की तेजी आई, जिससे यह 1949.90 रुपये के लेवल तक पहुंच गया। हालांकि, इसका 52-वीक हाई 1978.90 रुपये पर है।

Axis Bank: 3 महीने में 20% से ज्यादा की तेजी

शुरुआती कारोबार में एक्सिस बैंक के शेयर में भी तेजी नजर आई। यह स्टॉक 1216.20 रुपये पर खुला और दिन में 1224.20 रुपये तक चढ़ गया। अब देखने वाली बात यह है कि पिछले तीन महीनों में इस शेयर ने 20% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी तेजी

बैंकिंग सेक्टर की मजबूती का असर निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी पड़ा। यह सोमवार को 55,534.90 अंकों पर खुला और 11 बजे तक 55,875.75 के इंट्रा-डे के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

ब्रोकरेज फर्म की सलाह

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की रेटिंग को 'BUY' से घटाकर 'ADD' कर दिया है। ब्रोकरेज ने एचडीएफसी बैंक के लिए 2150 रुपये, एक्सिस बैंक के लिए 1350 रुपये और कोटक बैंक के लिए 2400 रुपये का लक्ष्य तय किया है।
वहीं, बाजार की मौजूदा स्थिति बैंकिंग सेक्टर के निवेशकों के लिए पॉजिटिन संकेत दे रही है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की सतर्क रेटिंग यह इशारा करती है कि निवेश के लिए आगे की रणनीति सोच-समझकर बनाने की जरूरत है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ICICI बैंक का शेयर 1.40% बढ़कर 1471.60 रुपये तक पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Banking Stocks Rise: From ICICI to HDFC, banking stocks have risen tremendously, investors are very happy

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm