Dixon Tech Share Price: नोमुरा का टारगेट बना गेमचेंजर!, निवेशकों को मिला बंपर रिटर्न…
Dixon Tech Share Price: नोमुरा का टारगेट बना गेमचेंजर!, निवेशकों को मिला बंपर रिटर्न…

(Dixon Tech Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- Dixon का शेयर 1.36% बढ़कर ₹14,510 पर बंद
- Nomura का टारगेट: ₹21,409 (Buy Rating बरकरार)
- Phillip और Morgan ने टारगेट घटाकर ₹9,085 और ₹8,696 किया
Dixon Tech Share Price: शुक्रवार, 27 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच Dixon Technologies के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह ब्रोकरेज हाउस Nomura की BUY रेटिंग और कंपनी के लिए तय किया गया अब तक का सबसे ऊंचा टारगेट प्राइस है। आज BSE पर Dixon Tech का शेयर 1.36% की उछाल के साथ 14,510 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इंट्रा-डे में यह 4.39% की लंबी छलांग लगाकर 14,954.00 रुपये तक पहुंच गया।
Nomura की Dixon पर बुलिश रूख
Nomura ने Dixon Technologies के भविष्य को लेकर सकारात्मक नजरिया अपनाते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 21,409 रुपये कर दिया है। उनका कहना है कि भारत की तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) इंडस्ट्री में Dixon का दबदबा और भागीदारी अन्य कंपनियों की तुलना में ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही Nomura का कहना है कि Dixon की ODM साझेदारी लॉन्गचीयर के साथ काफी फायदेमंद साबित हो रही है। Vivo और Transsion जैसे ब्रांड्स की इक्विटी हिस्सेदारी Dixon की स्थिरता को मजबूत करती है। कंपनी ने अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में नई क्लाइंट्स जोड़ने की गति बढ़ा दी है। Backward Integration के चलते ग्राहक जुड़ाव में ज्यादा मजबूती आई है।

पिछले साल से अब तक Dixon का प्रदर्शन
पिछले साल 23 जुलाई 2024 को Dixon Tech का स्टॉक 10,620 रुपये के निम्न स्तर पर था, जो सिर्फ तीन महीनों में करीब 80.44% चढ़कर 17 दिसंबर 2024 को 19,148.90 रुपये तक पहुंच गया था, जो इसका अब तक का ऑल-टाइम हाई है।
अन्य ब्रोकरेज फर्म की राय
जहां एक ओर Nomura ने Dixon पर सबसे बुलिश रुख अपनाते हुए 21,409 रुपये का लक्ष्य तय किया है, वहीं दूसरी ओर कुछ ब्रोकरेज हाउसेज ने सतर्क रूख अपनाया है। Phillip Capital ने प्रतिस्पर्धा के दबाव को देखते हुए टारगेट को घटाकर 9,085 रुपये कर दिया है। जबकि Morgan Stanley का टारगेट और भी नीचे, जो सिर्फ 8,696 रुपये है। वहीं, इस स्टॉक को कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 19 ने Buy रेटिंग दी है, 5 ने Hold की सलाह दी है और 9 ने Sell रेटिंग दी है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ₹14,510 पर, जो 1.36% की तेजी दर्शाता है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Dixon Tech Share Price: Nomura's target became a gamechanger!, investors got bumper returns
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm