HDFC Bank Share Price: क्या HDFC Bank के शेयर में 60% की उड़ान होगी सच? एक्सपर्ट ने दिया Buy की सलाह, जानिए क्या है वजह!
HDFC Bank Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के शेयर में आज फिर गिरावट आई है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसके भविष्य को लेकर सकारात्मक रूख अपनाए हुए हैं। वे …

(HDFC bank Share Price/ Image Credit: ANI News)
- एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज 2% की गिरावट।
- जेफरीज ने शेयर के लिए 1240 रुपये का टारगेट प्राइस रखा।
- इस साल अब तक शेयरों में कुल 24% की गिरावट।
नई दिल्ली: HDFC Bank Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट का असर बैंक के शेयरों पर पड़ा और आज उनका भाव करीब 2 प्रतिशत तक लुढ़क गया। यह गिरावट पिछले कुछ दिनों से लगातार देखी जा रही है, बावजूद इसके बैंक के शेयरों के भविष्य को लेकर एक्सपर्ट्स का भरोसा बरकरार है।
जेफरीज का बुलिश नजरिया
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने अपनी हाल की रिपोर्ट में एचडीएफसी बैंक को लेकर सकारात्मक रूख अपनाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में एचडीएफसी बैंक के शेयर का भाव 60 प्रतिशत तक चढ़ सकता है। जेफरीज ने इस बैंक के वैल्यूएशन को 1.6 गुना बताया और कहा कि आईसीआईसीआई बैंक की तुलना में यह बैंक 20 प्रतिशत के डिस्काउंट पर है। इसी तरह एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के मुकाबले भी एचडीएफसी बैंक के शेयर कम है।

टारगेट प्राइस और ब्रोकरेज की रिपोर्ट
जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक के लिए 1240 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो वर्तमान मूल्य से 64 प्रतिशत अधिक है। यह अनुमान उस समय सामने आया है जब जेफरीज ने अपने पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक की जगह एचएसबीसी को शामिल किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में बैंक के शेयरों में सुधार हो सकता है, जो निवेशकों के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
HDFC Bank Ltd - Share Details (30 March 2026)
| Metric | Value |
| Share Price | ₹735.00 INR |
| Price Change | −₹21.20 (−2.80%) |
| Open | ₹745.20 INR |
| High | ₹751.00 INR |
| Low | ₹726.65 INR |
| Market Cap | ₹5.61 L Cr |
| P/E Ratio | 15.2 |
| 52-Week High | ₹1,020.50 INR |
| Dividend Yield | 1.50% |
| Quarterly Dividend | ₹2.76 INR |
| 52-Week Low | ₹726.65 INR |
पिछले साल का प्रदर्शन
हालांकि, पिछले एक साल में एचडीएफसी बैंक के शेयर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इस साल अब तक बैंक के शेयरों में 24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा पिछले 6 महीने में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है और एक साल में स्टॉक का भाव 19.03 प्रतिशत लुढ़का है। यह गिरावट सेंसेक्स इंडेक्स की 6.42 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले कहीं अधिक है। हालांकि, 10 साल के हिसाब से बैंक के शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें 178.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में हाल के दिनों में गिरावट आई है, लेकिन एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का मानना है कि आने वाले समय में इसके शेयर में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hyundai Motor India Share: निवेशकों की टूटी उम्मीदें? 11% फिसला ये शेयर, लिस्टिंग के बाद सबसे खराब प्रदर्शन, क्या अब संभलेगा या और गिरेगा?
- Parliament Debates on Naxalism: 'कांग्रेसियों ने अपने ही लोगों की करवाई हत्या'.. नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे संबित पात्रा, कहा- UPA सरकार में माओवादियों को दी जाती थी लिप सर्विस
- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियादें, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, कहा - पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आज शेयर लगभग 2 प्रतिशत लुढ़क गए हैं।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: HDFC Bank Share Price: Will the 60% surge in HDFC Bank shares be real? Experts recommend buying, find out the reason!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am