BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

HUL Share Price: HUL देगा धमाकेदार रिटर्न? चेक करें नुवामा की रेटिंग और टारगेट प्राइस…

HUL Share Price: HUL देगा धमाकेदार रिटर्न? चेक करें नुवामा की रेटिंग और टारगेट प्राइस…

(HUL Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

(HUL Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 26 Jun 2025 | 9:49 amModified: 26 Jun 2025 | 9:49 am
HIGHLIGHTS
  1. नुवामा ने HUL पर ‘बाय’ कॉल बनाए रखी, 34% तक की तेजी का अनुमान।
  2. जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा घटकर ₹2,475 करोड़ रहा।
  3. RoE बढ़कर 20.5% और RoCE बढ़कर 28.7% पर पहुंचा।

HUL Share Price: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के स्टॉक्स में आने वाले दिनों में 34% तक की उछाल देखी जा सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी के लिए 3,055 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जिससे HUL के शेयरों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

मुनाफा घटा, परंतु ऑपरेशनल मजबूती बरकरार

जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में HUL का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 3.35% घटकर 2,475 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,561 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ पॉजिटिव रही। तिमाही रेवेन्यू 2.68% बढ़कर 15,416 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 15,013 करोड़ रुपये था।

RoE और RoCE में सुधार

कंपनी ने ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के लिहाज से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) बढ़कर 20.5 फीसदी और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) बढ़कर 28.7 फीसदी हो गया है। वहीं, HUL ने डिजिटल एडवर्टाइजिंग और डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) चैनलों में अपने निवेश को बढ़ाया है। अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर कंपनी का खर्च कुल विज्ञापन बजट का करीब 40 फीसदी हो गया है।

मार्केट में पकड़ मजबूत

नुवामा के मुताबिक, HUL ने टोटल एड्रेसेबल मार्केट बढ़ाने की रणनीति के तहत अपने पेरेंट ब्रांड्स से प्रीमियम ग्लोबल प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिससे शहरी ग्राहक बेस को टारगेट किया गया है। साथ ही ग्रामीण और बजट-फ्रेंडली उपभोक्ताओं के लिए कंपनी ने 99 रुपये में रिन लिक्विड और 2 रुपये में ब्रू कॉफी सैशे जैसे लो-यूनिट प्राइसिंग प्रोडक्ट उतारे हैं, जिससे बाजारों में उसकी पकड़ और मजबूत हुई है।

25 जून को शेयर का हाल कैसा रहा?

बुधवार 25 जून को 25 जून को बीएसई पर HUL का शेयर 0.67% की बढ़त के साथ 2,278.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने HUL के लिए 3,055 रुपये को लक्ष्य रखा है। इस हिसाब से 34% संभावित अपसाइड रिटर्न की उम्मीद है। उन्होंने शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी है। HUL का शेयर दिन के दौरान 2,290.65 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। हालांकि, पिछले दो हफ्तों में शेयर में लगभग 4% की गिरावट देखी गई है। कंपनी का मार्केट कैप इस समय लगभग 5.34 लाख करोड़ रुपये है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नुवामा ने HUL के लिए ₹3,055 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: HUL Share Price: Will HUL give huge returns? Check Nuvama's rating and target price

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm