BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ICICI Bank Share Price: निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्राइवेट बैंक देगा 11 रुपये का डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट…

ICICI Bank Share Price: निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्राइवेट बैंक देगा 11 रुपये का डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट…

(ICICI Bank Share Price, Image Credit: Meta AI)

(ICICI Bank Share Price, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 29 Jun 2025 | 3:43 pmModified: 29 Jun 2025 | 4:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. ₹11 का फाइनल डिविडेंड तय
  2. रिकॉर्ड डेट: 12 अगस्त 2025
  3. मार्च तिमाही मुनाफा 18% बढ़ा

ICICI Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ICICI Bank ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11 रुपये हर शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाला है। बैंक द्वारा पिछले 10 वर्षों में घोषित यह सबसे ज्यादा डिविडेंड है। अप्रैल 2025 में इसकी घोषणा की गई थी, जब बैंक ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजे जारी किए थे।

डिविंडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय

वहीं, बैंक ने अब डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी खुलासा कर दिया है, जो कि 12 अगस्त 2025 तय की गई है। यानी, इस तारीख तक जिन निवेशकों इसके शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद किया जाएगा, जिसे बैंक की 31वीं वार्षिक आम बैठक में 30 अगस्त को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ICICI बैंक के शेयर का शानदार प्रदर्शन

हाल के वर्षों में ICICI बैंक के शेयर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 27 जून 2025 को बीएसई पर इसकी कीमत 1457.90 रुपये रहा और बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 10.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। बीते दो वर्षों में इसके शेयर में 56% की तेजी दर्ज की है, जबकि तीन सालों में निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना हुआ है। पिछले 6 महीनों में 12% और एक साल में 20% की उछाल दर्ज की गई है।

एक्सपर्ट ने खरीदने की सलाह दी

ICICI बैंक के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 'BUY' रेटिंग दी है और 1650 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारति किया है, उन्होंने इसमें आने वाले दिनों में बढ़त की भी संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि ICICI Bank में पब्लिक निवेशकों की हिस्सेदारी 100% है।

मजबूत तिमाही नतीजे

ICICI बैंक का प्रदर्शन जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शानदार रहा। इस दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 18% बढ़कर 12,629.58 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले 10,707.53 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 14% बढ़कर 49,690.87 करोड़ रुपये रही।

परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार

ICICI बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है। मार्च 2025 तिमाही में ग्रॉस NPA घटकर 1.67% और नेट NPA घटकर 0.39% रह गया है। एक वर्ष पहले ये अनुपात क्रमशः 2.16% और 0.42% था।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बैंक वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹11 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगा, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: ICICI Bank Share Price: Great news for investors! Private bank will give dividend of Rs 11, note the record date

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm