Mazagon Dock Share: डिफेंस स्टॉक में तगड़ी गिरावट, 2 दिन में 10% ढहा, मगर एक्सपर्ट्स की दोहरी BUY रेटिंग
Mazagon Dock Share: डिफेंस स्टॉक में तगड़ी गिरावट, 2 दिन में 10% ढहा, मगर एक्सपर्ट्स की दोहरी BUY रेटिंग

(Mazagon Dock Share, Image Credit: IBC24 News Customize)
- दो दिनों में मझगांव डॉक का शेयर 10% टूटा।
- Antique और Nirmal Bang दोनों ने BUY कॉल बरकरार रखा।
- एक साल में शेयर ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया (113% रिटर्न)।
Mazagon Dock Share: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के ताजा तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयर कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। बीते शुक्रवार के बाद आज सोमवार को भी इसमें गिरावट दर्ज की गई है। केवल दो कारोबारी सत्रों में इस डिफेंस सेक्टर की कंपनी का शेयर करीब 10% टूट चुका है। सोमवार को शेयर में 3% की गिरावट देखी गई, जबकि शुक्रवार को यह 7.20% लुढ़का था
EBITDA में बड़ी गिरावट
यदि कंपनी के वित्तीय आंकड़ों की बात करें तो EBITDA में भारी गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर EBITDA में 83% की गिरावट आई है, जबकि तिमाही आधार पर यह गिरावट 89% तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, कंपनी के कुल खर्च में सालाना आधार पर 281% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, कंपनी के पास अब भी 32,200 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक मौजूद है।
ब्रोकरेज फर्म की BUY की सिफारिश
कमजोर नतीजों के बाद भी ब्रोकरेज फर्म्स कंपनी के भविष्य को लेकर आशावादी हैं। Antique ब्रोकरेज हाउस ने मझगांव डॉक के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,858 रुपये कर दिया है, जो पहले 3,433 रुपये था। वहीं, Nirmal Bang Institutional Equities ने इस स्टॉक के लिए 4,350 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। दोनों ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर 'BUY' की रेटिंग दी है।

1 साल में शेयर ने किया पैसा डबल
सोमवार को मझगांव डॉक का शेयर बीएसई पर 3,469.90 रुपये पर खुला और दिन के कारोबार में 3,493.70 रुपये के उच्च स्तर तक गया। पिछले एक साल में इस शेयर ने 113% का दमदार रिटर्न दिया है। कंपनी का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 3,775 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,200 रुपये रहा है। मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.37 लाख करोड़ रुपये है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पिछले दो कारोबारी सत्रों (शुक्रवार और सोमवार) में मझगांव डॉक का शेयर कुल 10% तक गिर चुका है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Mazagon Dock Share: Defense stock fell sharply, fell 10% in 2 days, but experts doubled BUY rating
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm