RVNL Share Price: RVNL के हाथ लगा 242 करोड़ का प्रोजेक्ट! क्या अब निवेशकों के लिए खुलने वाला है मुनाफे का खजाना?

RVNL Share Price: RVNL को साउथ सेंट्रल रेलवे से नया वर्क ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी को डिजाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम करना होगा। साथ ही मौजूदा 1x25kV सिस्टम को अपग्रेड करके 2x25kV सिस्टम में बदलना शामिल है। (NSE:RVNL, BSE:542649)

RVNL Share Price: RVNL के हाथ लगा 242 करोड़ का प्रोजेक्ट! क्या अब निवेशकों के लिए खुलने वाला है मुनाफे का खजाना?

(RVNL Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 3, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: April 3, 2026 2:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RVNL को 242 करोड़ रुपये का नया रेलवे प्रोजेक्ट मिला।
  • 1x25kV सिस्टम को 2x25kV में अपग्रेड करने का काम शामिल।
  • प्रोजेक्ट पूरा करने की समय सीमा 24 महीने तय।

नई दिल्ली: RVNL Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम (RVNL) को 242 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है। यह काम साउथ सेंट्रल रेलवे को ओर से दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को डिजाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम करना होगा। साथ ही मौजूदा मौजूदा 1x25kV सिस्टम को अपग्रेड करके 2x25kV सिस्टम में बदलना होगा, जिसमें फीडर और अर्थिंग का काम भी शामिल है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट 24 महीनों में पूरा करना है।

मार्च में भी मिला था बड़ा ऑर्डर

यह पहला मौका नहीं है जब RVNL को बड़ा प्रोजेक्ट मिला हो। इससे पहले मार्च में कंपनी को छत्तीसगढ़ में एक बड़ा काम मिला था। उस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 95.27 करोड़ रुपये थी। इस काम को पूरा करने के लिए कंपनी को 36 महीने का समय दिया गया है। लगातार मिल रहे इन प्रोजेक्ट्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होती नजर आ रही है।

RVNL शेयर का प्रदर्शन कमजोर

हालांकि, कंपनी को नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं, लेकिन शेयर बाजार में इसका प्रदर्शन फिलहाल कमजोर रहा है। गुरुवार को BSE पर कंपनी का शेयर 0.69% गिरकर 260.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले तीन महीनों में शेयर की कीमत करीब 28% तक गिर चुकी है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक लगभग 27% नीचे आ चुका है। कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 447.80 रुपये और निचला स्तर 248 रुपये है। कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 54,410 करोड़ रुपये है।

लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न

भले ही हाल के समय में शेयर में गिरावट देखी गई हो, लेकिन लंबी अवधि में RVNL ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले तीन सालों में कंपनी के शेयर करीब 280% तक बढ़े हैं। वहीं, अगर पांच साल की बात करें तो इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 779% का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले दो सालों में शेयर में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है।

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) शेयर प्राइस डिटेल्स – 2 अप्रैल 2026

पैरामीटर विवरण
वर्तमान कीमत ₹260.80
बदलाव −₹1.81 (0.69%)
इंट्राडे कीमत (11:45 AM) ₹253.85
ओपन ₹256.02
हाई ₹262.23
लो ₹251.00
मार्केट कैप ₹54.41K Cr
P/E रेशियो 47.35
52 हफ्ते का हाई ₹447.80
52 हफ्ते का लो ₹248.00
डिविडेंड यील्ड 0.55%
तिमाही डिविडेंड ₹0.36

निवेशकों को लगातार दिया डिविडेंड

RVNL अपने निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड भी देती रही है। फरवरी में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड हुए थे, जिसमें प्रति शेयर 1 रुपये का डिविडेंड दिया गया। वहीं, साल 2025 में कंपनी ने कुल 1.72 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इससे निवेशकों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिलता है और कंपनी की विश्वसनीयता भी बनी रहती है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।