Share Market Updates 19 June: शेयर बाजार में आज बंपर मुनाफा या लगेगा तगड़ा झटका! ग्लोबल संकेत क्या कह रहे हैं?
Share Market Updates 19 June: शेयर बाजार में आज बंपर मुनाफा या लगेगा तगड़ा झटका! ग्लोबल संकेत क्या कह रहे हैं?

(Share Market Updates 19 June, Image Credit: IBC24 News Customize)
- ग्लोबल संकेतों में मिलाजुला असर, बाजार सतर्क।
- गिफ्ट निफ्टी 80 अंक नीचे, नकारात्मक शुरुआत का संकेत।
- अमेरिकी बाजार में मिश्रित बंद, डॉऊ जोन्स में गिरावट।
Share Market Updates 19 June: गुरुवार, 19 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती है। इसकी वजह ग्लोबल बाजारों से आ रहे मिले-जुले संकेत हैं। अमेरिका की फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर सतर्कता और इजरायल-ईरान युद्ध के चलते निवेशकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। एशियाई बाजारों में भी यही स्थिति देखने को मिली है।
लगातार दूसरे दिन घरेलू बाजार में गिरावट
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 138.64 अंक यानी 0.17% की गिरावट के साथ 81,444.66 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 41.35 अंक यानी 0.17% टूटकर 24,812.05 पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरा सत्र रहा जब बाजार में कमजोरी देखी गई।
ग्लोबल संकेत क्या कह रहे हैं?
ब्याज दरों में फेडरल रिजर्व ने कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान के बाद निवेशकों का रुख थोड़ा सतर्क हो गया है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.27% टूटा और टॉपिक्स में 0.12% की नरमी रही। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.76% और कोस्डैक 0.37% में तेजी रही। हांगकांग का हैंग सेंग फ्यूचर्स कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है।
गिफ्ट निफ्टी का हाल
गुरुवार सुबह गिफ्ट निफ्टी 24,746 के करीब कारोबार कर रहा था, जो कि पिछले बंद से करीब 80 अंक नीचे है। जो यह संकेत देता है कि घरेलू बाजार की शुरुआत नरमी के साथ हो सकती है।
अमेरिकी बाजार का प्रदर्शन
बुधवार को वॉल स्ट्रीट भी मिला-जुले कारोबार के साथ बंद हुआ। डॉउ जोन्स 0.10% गिरकर 42,171.66 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.03% की हल्की गिरावट रही और यह 5,980.87 पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डैक 0.13% चढ़कर 19,546.27 पर बंद हुआ। टेक स्टॉक्स में मामूली तेजी देखने को मिली। एनवीडिया, टेस्ला और एप्पल के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
इजरायल-ईरान संघर्ष
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव भी बाजार को प्रभावित कर रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिका की अपील को ठुकराते हुए चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका सैन्य कार्रवाई में शामिल होता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय ग्लोबल निवेशकों के मनोबल को प्रभावित कर सकता है, जिससे भारतीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल सकती है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Share Market Updates 19 June: Bumper profit in the stock market today or there will be a big shock! What are the global signals saying?
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm