Tata Capital Share Price: टाटा की इस कंपनी ने खोला खजाना! इतिहास में पहली बार डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदकर कितनी होगी आपकी कमाई?

Tata Capital Share Price: Tata Capital Ltd ने इतिहास में पहली बार प्रति शेयर 0.57 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है। हालांकि रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। जिनमें शुद्ध लाभ और कुल आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। (NSE: TATACAP, BSE: 544574)

Modified Date: April 24, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: April 24, 2026 6:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Tata Capital Ltd ने पहली बार ₹0.57 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है।
  • डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है।
  • नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹1,502 करोड़ हो गया, 19.5% की ग्रोथ के साथ।

नई दिल्ली: Tata Capital Share Price: टाटा कैपिटल लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने प्रति शेयर 0.57 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है। हालांकि इसकी रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वार्षिक आम बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।

मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी

कंपनी के ताजा नतीजों के मुताबिक, नेट प्रॉफिट में 19.5% की तिमाही बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछली तिमाही के 1,256 करोड़ रुपये की तुलना में मुनाफा बढ़कर 1,502 करोड़ रुपये हो गया है। यह बढ़त कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाती है और निवेशकों के भरोसे को बढ़ाती है।

कुल आय और तिमाही प्रदर्शन

कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 8,162 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है जो पिछली तिमाही के 7,979 रुपये करोड़ से 2.3% अधिक है। वार्षिक आधार पर भी कंपनी ने 12% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है। इससे पहले वाली तिमाही में भी शुद्ध लाभ और आय दोनों में मजबूत बढ़त देखी गई थी। जो लगातार बेहतर प्रदर्शन को दिखाता है।

Tata Capital Ltd शेयर डिटेल्स (24 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
वर्तमान कीमत ₹ 335.00
बदलाव −₹5.60 (−1.64%)
ओपन (Open) ₹ 339.60
हाई (High) ₹ 345.20
लो (Low) ₹ 334.60
मार्केट कैप ₹1.41 LCr
P/E रेशियो 33.35
52-वीक हाई ₹ 367.30
52-वीक लो ₹ 300.15
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड उपलब्ध नहीं

कंपनी का परिचय और शेयर स्थिति

Tata Capital Ltd टाटा समूह की एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। जो रिटेल, कॉर्पोरेट और संस्थागत ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं देती है। शेयर बाजार में आज इसके शेयर में 1.64% की गिरावट रही और यह 335 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का प्रदर्शन मजबूत होने के बावजूद बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।