PAE Limited Share: सिर्फ 22 रुपये में शेयर खरीदो और बनो मालामाल! एक शेयर पर मिलेंगे 6 फ्री शेयर और Dividend, जानिए क्या है ये गजब का ऑफर?
PAE Limited Share: PAE Limited ने निवेशकों के लिए 6:1 अनुपात में बोनस शेयर और 20 पैसे प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने 25 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है और बोनस शेयर 22 जून 2026 तक निवेशकों के डीमैट खाते में जमा कर दिए जाएंगे। (NSE: PAEL, BSE: 517230)
(PAE Limited Share/ Image Credit: mstock)
- PAE Limited ने 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर की घोषणा की है।
- कंपनी 1 शेयर पर 6 फ्री बोनस शेयर देगी।
- इसके साथ 20 पैसे प्रति शेयर डिविडेंड भी मिलेगा।
नई दिल्ली: PAE Limited Share: अपने निवेशकों के लिए PAE Limited ने एक बड़ा तोहफा घोषित किया है। कंपनी ने 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है यानी जिनके पास 1 शेयर होगा उन्हें 6 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने 20 पैसे प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी फैसला किया है। जिससे निवेशकों को सीधा फायदा मिलेगा।
बोर्ड मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
यह निर्णय 23 अप्रैल 2026 को हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में लिया गया। निदेशक मंडल ने बोनस इश्यू को मंजूरी देते हुए इसे लागू करने की सिफारिश की है। कंपनी का यह कदम निवेशकों को रिवार्ड देने और शेयरधारकों का भरोसा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बोनस शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर रखी गई है।
किसे मिलेगा इस ऑफर का फायदा
इस बोनस इश्यू का लाभ केवल आम निवेशकों यानी पब्लिक शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। कंपनी के प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। यह नियम सेबी और सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट्स रेगुलेशन रूल्स 1957 के तहत न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग बनाए रखने के मकसद से लागू किया गया है।
रिकॉर्ड डेट और शेयर क्रेडिट
कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 25 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे वही इस लाभ के हकदार होंगे। बोनस शेयर 22 जून 2026 तक या उससे पहले निवेशकों के डीमैट खातों में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इस पूरे इश्यू के लिए कंपनी अपने फ्री रिजर्व का इस्तेमाल कर रही है। जो निवेशकों के लिए एक मजबूत वित्तीय संकेत भी माना जा रहा है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Delivery New Rule: LPG डिलीवरी में चौंकाने वाला नियम! मोबाइल पर आया कोड बताना जरूरी, नहीं दिया तो डिलीवरी बॉय वापस ले जाएगा सिलेंडर
- Jammu IAF Plane Crash Video: जम्मू-कश्मीर में बड़ा विमान हादसा!.. पहाड़ों से टकराकर क्रैश हुआ प्लेन, भारतीय वायुसेना का विमान होने की आशंका..
- Former AAP Leaders Name: राघव चड्ढा ही नहीं बल्कि ये दिग्गज नेता भी छोड़ चुके है ‘केजरीवाल का दामन’.. जानें 12 सालों के भीतर कितने नेताओं का हो चुका है पार्टी से मोहभंग

Facebook


