Tata Technologies Share: टाटा टेक में दिख रहा है मल्टीबैगर पोटेंशियल! दिग्गज बोले- खरीदो तो फायदा पक्का…
Tata Technologies Share: टाटा टेक में दिख रहा है मल्टीबैगर पोटेंशियल! दिग्गज बोले- खरीदो तो फायदा पक्का…

(Tata Technologies Share, Image Credit: IBC24 News Customize)
- टाटा टेक शेयर 0.80% गिरकर 758.50 रुपये पर बंद हुआ।
- कंपनी का मार्केट कैप घटकर 30,768 करोड़ रुपये हो गया है।
- Mehta Equities ने BUY रेटिंग दी, 850 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
Tata Technologies Share: शुक्रवार, 6 जून 2025 को वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 746.95 अंक या 0.92% चढ़कर 82,188.99 पर पहुंचा, वहीं NSE निफ्टी 252.15 अंक या 1.02% की बढ़ोतरी के साथ 25,003.05 के स्तर पर बंद हुआ। लेकि टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिला। बहरहाल, इस शेयर में गिरावट दर्ज किया गया।
टाटा टेक के शेयर में हल्की गिरावट
टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के स्टॉक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। दिनभर के कारोबार में शेयर में हल्की गिरावट देखी गई और यह 0.80% फिसलकर 758.50 रुपये पर बंद हुआ। सुबह ट्रेडिंग की शुरुआत 766.65 रुपये से हुई थी, और दिन के उच्चतम स्तर पर यह 767.70 रुपये तक गया। दिन का न्यूनतम स्तर 751.40 रुपये रहा।

शेयर का 52 सप्ताह का प्रदर्शन
52-सप्ताह के हाई-लो की बात करें तो, कंपनी का स्टॉक 1136 रुपये के ऊपरी स्तर और 597 रुपये के निचले स्तर के बीच रहा है। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप घटकर 30,768 करोड़ रुपये तक आ गया।
ब्रोकरेज फर्म की राय और टारगेट प्राइस
ब्रोकिंग फर्म Mehta Equities ने टाटा टेक के लिए सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी है। फर्म ने 850 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो वर्तमान मूल्य 758.50 रुपये के मुकाबले 12.06% की संभावित बढ़त दिखाता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शुक्रवार, 6 जून 2025 को शेयर 758.50 रुपये पर बंद हुआ।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Tata Technologies Share: Tata Tech is seeing multibagger potential! The giants said- if you buy, then profit is sure
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm