Yes Bank Share Price: मल्टीबैगर की दस्तक! ये बैंकिंग स्टॉक बना सकता है आपको करोड़पति…
Yes Bank Share Price: मल्टीबैगर की दस्तक! ये बैंकिंग स्टॉक बना सकता है आपको करोड़पति…

(Yes Bank Share Price, Image Credit: Meta AI)
- यस बैंक का शेयर शुक्रवार को 20.89 रुपये पर बंद, 0.19% की हल्की गिरावट आई।
- आनंद राठी ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग दी, टारगेट प्राइस 32 रुपये तय किया गया।
- तीन साल में शेयर ने 58.56% रिटर्न दिया, लेकिन पांच साल में 27.73% गिरा।
Yes Bank Share Price: शुक्रवार, 6 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के दौरान यस बैंक लिमिटेड के शेयर में मामूली गिरावट देखी गई। दोपहर 3:30 बजे तक शेयर 0.19% टूटकर 20.98 रुपये पर बंद हुआ। इस दिन कारोबार की शुरुआत 20.95 रुपये पर हुई थी और ट्रेडिंग के दौरान शेयर 21.08 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया और 20.78 रुपये के लो लेवल को टच किया।
52-सप्ताह की रेंज
बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यस बैंक का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 27.44 रुपये और न्यूनतम स्तर 16.02 रुपये रहा है। मौजूदा गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 65,350 करोड़ रुपये पर आ गया। शेयर पूरे दिन 20.78 रुपये से 21.08 रुपये की मूल्य सीमा पर ट्रेड करता रहा।

ब्रोकिंग फर्म की सलाह
ब्रोकिंग हाउस आनंद राठी ने यस बैंक के शेयर को लेकर 'BUY' रेटिंग दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान कीमत 20.89 रुपये पर निवेश करने से शेयर में 53.18% तक की बढ़ोतरी की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 32 रुपये रखा है।
अब तक शेयर ने कितना रिटर्न दिया?
अगर यस बैंक लिमिटेड के शेयर का रिटर्न के आंकड़ें देखें तो वर्ष की शुरुआत से अब तक (YTD) इसमें 6.43% की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, पिछले 1 साल में यह शेयर करीब 8.95% गिरा है। वहीं, पिछले 3 सालों में शेयर ने 58.56% का दमदार रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 5 सालों में इसमें 27.73% की गिरावट दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, यस बैंक का प्रदर्शन शॉर्ट टर्म में सीमित लेकिन लॉन्ग टर्म में मिलाजुला रहा है। लेकिन ब्रोकरेज रिपोर्ट्स इस मल्टीबैगर वाला स्टॉक मान रहे हैं।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शुक्रवार, 6 जून 2025 को शेयर 20.89 रुपये पर बंद हुआ।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Yes Bank Share Price: Multibagger knocks! This banking stock can make you a millionaire
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm