Naxali Surrender News: डेडलाइन से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, इतने माओवादियों ने डाले हथियार, कई बड़े वारदातों में रह चुके हैं शामिल
Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 15 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें ओडिशा स्टेट …

sukma news
- सुकमा: 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर
- ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य सुदर्शन ने भी किया सरेंडर
- सरायपाली के बलौदा के जंगलों से लौटे सभी नक्सली
Naxali Surrender News: सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 15 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें ओडिशा स्टेट कमेटी का सदस्य सुदर्शन भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सभी नक्सली सरायपाली क्षेत्र के बलौदा जंगल इलाके में सक्रिय थे और लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे। लगातार चल रहे ऑपरेशन और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया।
सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, #Sukma | #Chhattisgarh | #AntiNaxalOperation | Anti-Naxal Operationhttps://t.co/nLfNxBFE3X
— IBC24 News (@IBC24News) March 1, 2026
Sukma News: ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य सुदर्शन ने भी किया सरेंडर
सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने हथियारों का भी जखीरा सौंपा है। जानकारी के मुताबिक कुल 14 ऑटोमैटिक और देशी हथियार सुरक्षाबलों को दिए गए, जिनमें रायफल और अन्य घातक हथियार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे थे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी लाभ दिए जाएंगे, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी सकें।
Sukma Naxal Surrender: IBC24 के संवाददाता राजा राठौर ने दी हर अपडेट
इस पूरे आत्मसमर्पण अभियान के दौरान मौके पर IBC24 के संवाददाता राजा राठौर भी मौजूद रहे और उन्होंने सरेंडर प्रक्रिया को करीब से कवर किया। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी नक्सली हथियार छोड़कर समाज में लौटना चाहते हैं, उनके लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं। पुलिस ने इसे क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- MP Bus Strike News: होली पर बस चलेंगी या नहीं...बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई या नहीं? कल देर रात सीएम से की थी मुलाकात, जानिए क्या हुआ फैसला
- Iran Supreme Leader killed: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा ऐलान, अमेरिका के इन जगहों को करेंगे टारगेट, इजरायल में बज रहे सायरन
- Israel Iran Airstrike: एयरस्ट्राइक में ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर्स ढेर, IDF का बड़ा दावा! IRGC कमांडर समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए
- Iran Israel War Indians Rescue: इजरायल-ईरान में फंसे करीब 50 हजार भारतीय, सरकार ने बताया कैसे करेगी रेस्क्यू, हेल्पलाइन नंबर किया जारी...
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Naxali Surrender News
सुकमा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm