BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादी मारे गए
Bhasha
Published: 19 Dec 2025 | 1:03 amModified: 19 Dec 2025 | 1:03 am

सुकमा, 18 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपए के इनामी एक महिला सहित तीन माओवादियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना के अंतर्गत गोंदीगुड़ा गांव के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुकमा जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से डीआरजी के दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से एक महिला और दो पुरुष माओवादी का शव, हथियार और अन्य नक्सल सामान बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान कोंटा एरिया कमेटी के सदस्य माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना, किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य सोढ़ी बंडी और एलओएस सदस्या नुप्पों बजनी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जोगा और बंडी पर पांच-पांच लाख रुपए तथा बजनी पर दो लाख रुपए का इनाम है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक केंद्रीय समिति सदस्यों, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्यों सहित कुल 255 माओवादी मारे जा चुके हैं।

सुंदरराज ने कहा, ‘‘बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। संगठन की संरचना टूट चुकी है और अब उनकी किसी भी हिंसक चाल या दहशत फैलाने की कोशिश का कोई प्रभाव नहीं रह गया है। सभी सक्रिय माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।’’

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि बस्तर में हिंसा के दिन अब समाप्ति की ओर हैं और शांति, विकास व मुख्यधारा की दिशा में कदम तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 284 नक्सली मारे जा चुके हैं।

भाषा सं संजीव

शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादी मारे गए

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm