Ambikapur Air Service: बंद विमान सेवा के खिलाफ फूटा विपक्ष का गुस्सा.. कांग्रेस ने ‘कागज़ का जहाज’ उड़ाकर किया अनोखा प्रदर्शन..
Ambikapur Darima Air Service: एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल विमान की कमी के कारण विमानन कंपनियां उड़ान सेवा संचालित नहीं कर रही हैं, जबकि एयरपोर्ट पूरी तरह से …

Ambikapur Darima Air Service
- बंद हवाई सेवा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
- दरिमा एयरपोर्ट पर उड़ाया कागज का विमान
- मार्च से उड़ान शुरू होने की संभावना
शुरू हुई थी 19 सीटर विमान सेवा
दरअसल, 19 दिसंबर 2024 को दरिमा एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान की उड़ान सेवा शुरू की गई थी। इस मौके पर फ्लाइंग विग कंपनी के विमान ने रनवे पर दौड़ लगाई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उड़ान योजना की शुरुआत की थी। योजना का उद्देश्य यह था कि आम लोग भी सस्ती दरों पर हवाई यात्रा कर सकें, जिसके लिए लगभग एक हजार रुपये किराया तय किया गया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद उड़ान सेवा अघोषित रूप से बंद कर दी गई और किराये में भी वृद्धि कर दी गई, जिससे सरगुजा संभाग के लोगों में निराशा है।उड़ाया कागज़ का विमान
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एयरपोर्ट को 72 सीटर विमान संचालन के योग्य बनाया गया था, लेकिन केवल 19 सीटर विमान की सेवा शुरू की गई, वह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। (Ambikapur Darima Air Service) उड़ान योजना के बंद होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दरिमा एयरपोर्ट पहुंचकर कागज का विमान बनाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपा और योजना को पुनः शुरू करने की मांग की।मार्च में हो सकती है फिर से शुरुआत
वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कांग्रेस की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हवाई सेवा जल्द शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, उड़ान मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार बातचीत चल रही है और मार्च के समर शेड्यूल से उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। इस दौरान दिल्ली, वाराणसी और रायपुर को जोड़ने वाली नई रूट की फ्लाइट शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल विमान की कमी के कारण विमानन कंपनियां उड़ान सेवा संचालित नहीं कर रही हैं, जबकि एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार और अपडेट है। (Ambikapur Darima Air Service) अब देखने वाली बात यह होगी कि कागज के विमान के बाद दरिमा एयरपोर्ट से वास्तविक विमान कब उड़ान भरता है, ताकि सरगुजा संभाग के लोग हवाई सेवा का लाभ उठा सकें। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_ABHISHEK_SONI_1201-AMB-PAPER-FLIGHT-NF1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_ABHISHEK_SONI_1201-AMB-PAPER-FLIGHT-NF6.mp4"][/video]इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बंद पड़ी हवाई सेवा के विरोध और उड़ान योजना दोबारा शुरू कराने की मांग के लिए। Q2. दरिमा एयरपोर्ट से पहले कौन सी विमान सेवा शुरू हुई थी? 19 दिसंबर 2024 को 19 सीटर विमान सेवा दरिमा एयरपोर्ट से शुरू की गई थी। Q3. हवाई सेवा दोबारा कब शुरू होने की संभावना है? अधिकारियों के अनुसार मार्च समर शेड्यूल से उड़ान सेवा फिर शुरू हो सकती है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress protests against the suspension of flight services from Darima.
सरगुजा
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm