BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Ramgarh Hill Surguja: क्या खत्म हो जाएगा राम का ऐतिहासिक रामगढ़? कोयला खदानों से कांप रही पहाड़ी, भड़क उठी राजनीति

Ramgarh Hill Surguja: क्या खत्म हो जाएगा राम का ऐतिहासिक रामगढ़? कोयला खदानों से कांप रही पहाड़ी, भड़क उठी राजनीति

Ramgarh Hill Sarguja, Ramgarh mountain Chhattisgarh, Sarguja coal mining, Sarguja environmental issue, Ramgarh religious site, Sarguja political controversy, Save Ramgarh campaign, TS Singh Deo Ramgarh, Rajesh Agrawal tourism, Ramgarh coal blast issue,

tikesh Kumar
Published: 29 Aug 2025 | 4:06 pmModified: 29 Aug 2025 | 4:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. राम वनवास व मेघदूत से जुड़ा स्थल।
  2. कोयला खदानों की ब्लास्टिंग से दरारें और भूस्खलन।
  3. नागरिकों की मुहिम, नेताओं की बयानबाज़ी।

सरगुजा: Surguja News: सरगुजा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाला रामगढ़ पहाड़ खतरे में है। इसे बचाने के लिए जहां अब नागरिक सामने आ रहे हैं वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। आरोप है कि इसके चारों ओर जो कोयला खदानें संचालित हैं उनकी ब्लास्टिंग से रामगढ़ पहाड़ी थर्रा रही है। यह है सरगुजा जिले के उदयपुर के समीप स्थित रामगढ़ की मनोरम पहाड़ी। आदि काल से ही इस पहाड़ी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रहा है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल का कुछ समय यहां व्यतीत किया था जिसके प्रमाण सीताबेंगरा और लक्ष्मणगढ़ी के रूप में आज भी यहां स्थित हैं। Ramgarh Hill Sarguja

Read More : फिल्मी अंदाज में पुलिस आरक्षक के साथ गुंडागर्दी, कार की बोनट पर लिटाकर दौड़ाया, फिर जमकर की मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने

Ramgarh Hill Surguja: इसके अलावा इस पहाड़ी पर रामजानकी मंदिर भी स्थित है जहां भक्तों का तांता लगा रहता है। इस स्थल को महाकवि कालिदास की विश्व प्रसिद्ध रचना मेघदूत की रचनास्थली भी माना जाता है। प्रशासन द्वारा यहां हर वर्ष मेले का आयोजन भी किया जाता है। इस पहाड़ को सहेजने और संवारने के प्रयास भी लगातार किए जा रहे हैं। मगर अब यह ऐतिहासिक पहाड़ खतरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पहाड़ के आसपास जो कोयला खदानें संचालित हो रही हैं उनसे पहाड़ दरक रहा है यानी यहां भूस्खलन शुरू हो गया है। पहाड़ी पर दरारें आ रही हैं और मिट्टी के कटाव के कारण पेड़ उखड़ रहे हैं जिससे पहाड़ का अस्तित्व ही खतरे में है। यही कारण है कि अब नागरिकों ने इसे बचाने की मुहिम शुरू कर दी है। समिति बनाकर नागरिकों ने इसे बचाने का बीड़ा उठाया है।

Read More : ट्रम्प टैरिफ से नाराज़ हुआ व्यापार जगत, अमेरिका के इन 200 प्रोडक्ट्स का बायकॉट की मांग, अब चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया ये बड़ा ऐलान

Ramgarh Hill Surguja: राम के नाम पर राजनीति कोई नई बात नहीं है और ऐसे में अगर बात रामगढ़ जैसे ऐतिहासिक पर्वत की हो तो राजनीतिक दल कहां पीछे रहने वाले हैं। ऐसा ही कुछ इस समय सरगुजा में भी हो रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम और इलाके के विधायक रहे टी.एस. सिंह देव ने अब इसे बचाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री का आरोप है कि सरकार अडानी को नियमों को ताक पर रखकर कोयला खदानों के विस्तार की अनुमति दे रही है जिससे पहाड़ का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। ऐसे में उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर इसे बचाने की मुहिम छेड़ दी है। इधर सत्ताधारी दल भी इस पर विपक्ष पर ही हमला बोलते हुए रामगढ़ पर आने वाले किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करने की बात कह रहा है।

Read More : वेतन ना मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी, ढपले बजाकर जताया विरोध, अब अधिकारियों ने इस दिन तनख्वाह देने की कही बात

Ramgarh Hill Surguja: विधायक से पर्यटन मंत्री बने राजेश अग्रवाल का कहना है कि रामगढ़ उनके लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे में इसे सुरक्षित रखने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मगर मंत्री राजेश अग्रवाल का यह भी कहना है कि कांग्रेस ने ही इलाके में कोयला खदान की अनुमति दी थी ऐसे में अब कांग्रेस उल्टा आरोप भाजपा पर लगा रही है। बहरहाल रामगढ़ न सिर्फ सरगुजा और छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में अपनी ऐतिहासिक महत्ता रखता है। ऐसे में अब इसे बचाने के लिए नागरिकों से लेकर पक्ष और विपक्ष तक सभी एकजुट नजर आ रहे हैं। मगर यह सुरक्षित कैसे रहेगा और इसे सुरक्षित रखने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे यह देखने वाली बात होगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "रामगढ़ पहाड़" खतरे में इसलिए है क्योंकि इसके आसपास संचालित कोयला खदानों की ब्लास्टिंग से भूस्खलन और दरारें आने लगी हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ramgarh Hill Surguja: Will Ram's historic Ramgarh end

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm