Swarna Sharda Scholarship 2024: कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले में किया टॉप, डॉक्टर बनने का सपना देख रही मान्या सोनी को IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
Swarna Sharda Scholarship 2024: कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले में किया टॉप, डॉक्टर बनने का सपना देख रही मान्या सोनी को IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
Swarna Sharda Scholarship 2024
भोपाल। Swarna Sharda Scholarship 2024:छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24.. खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अपने विधाओं में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है। इन कार्यक्रमों में एक स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शामिल है। जिसके जरिए प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश का नंबर वन चैनल IBC24 स्कॉलरशिप राशि प्रदान करता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों को यह राशि प्रदान की गई।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में टॉप करने वालें 55 जिलों की छात्राओं और 10 संभागों के छात्रों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान सभी छात्र और छात्रों को सिर में हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। वहीं इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी मौजूद रहे।
बता दें कि इस दौरान सीएम मोहन यादव ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सीधी की रहने वाली मान्या सोनी को सम्मानित किया गया। मान्या ने बताया कि,’ मेरे पिता का नाम अनूप सोनी है। मेरी कक्षा 12 वीं तक की पढ़ाई उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी से हुई है । मेरे पिता किसान है उन्होनें अपने परिश्रम से मुझे सीधी के सबसे अच्छे विद्यालय में पढने का मौका दिया। प्रारंभ से ही मेरी रुचि पढाई में थी, पर समय के साथ शिक्षक के मार्गदर्शन ने मेरे मन में अपने भविष्य के प्रति चिन्तन में डाल दिया।’
Swarna Sharda Scholarship 2024: मान्या सोनी ने बताया कि मेरा कक्षा 12 वीं में 95.2% आया था। कक्षा 11 वीं में मैंने जीव विज्ञान विषय चुना। 11 वीं में मेरे 87%आये अच्छे प्रतिशत पाने की वजह से मेरे मन में और अधिक परिश्रम करने का विचार आया। 12 वीं में मध्यप्रदेश की प्रवीण सूची में नाम लाने के लिए कठिन परिश्रम किया। मेरा 12 वीं में जिला में पहला स्थान 95.2% प्रतिशत अंक आया। मेरी आशा है कि मैं डॉक्टर बनुं। इसके लिए NEET की तैयारी कर रही हूँ। आशा है कि मैं आगे भी ऐसी ही सफलता प्राप्त करूँगी।

Facebook


