Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan: Airtel का सस्ता प्लान हुआ बंद! अब डेली डेटा के लिए जेब ज्यादा करनी होगी ढीली, जानें कितना है नया मिनिमम रिचार्ज?

Ads

Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan: एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए 299 रुपये वाला लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। यह किफायती प्लान अब कंपनी की वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर उपलब्ध नहीं है। यूजर्स को अब डेली डेटा के लिए दूसरे महंगे विकल्पों का सहारा लेना होगा।

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 05:26 PM IST

(Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan/ Image Credit: Airtel)

HIGHLIGHTS
  • Airtel ने 299 रुपये वाला प्लान हटाया।
  • अब 349 रुपये बना सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान।
  • 299 रुपये प्लान में मिलता था 1GB रोजाना डेटा।

नई दिल्ली: Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan: एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी में अपना 299 रुपये वाला लोकप्रिय रिचार्ज प्लान बंद (Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan) कर दिया है। यह प्लान अब Airtel की आधिकारिक वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर उपलब्ध नहीं है। पिछले साल इस प्लान की कीमत बढ़ाई गई थी। लेकिन अब कंपनी ने इसे पूरी तरह हटा दिया है।

299 रुपये वाले प्लान में मिलते थे ये फायदे

Airtel का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती थी। इसके अलावा फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त फायदे भी दिए जाते थे।

अब 349 रुपये वाला प्लान बना सबसे सस्ता विकल्प

299 रुपये वाले प्लान के बंद होने के बाद (Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan) अब Airtel का 349 रुपये वाला रिचार्ज सबसे किफायती डेली डेटा प्लान बन गया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को फ्री Airtel हेलोट्यून्स, Adobe Express Premium और Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

399 रुपये वाला प्लान भी है एक विकल्प

जिन यूजर्स को ज्यादा डेटा की जरूरत है वे 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुन सकते हैं। इस प्लान में रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी शामिल है। इसमें Apple Music की जगह 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

579 और 619 रुपये वाले प्लान पर भी बदलाव की खबर

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Airtel ने 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को भी बंद करना (Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan) शुरू कर दिया है। एक टिपस्टर के अनुसार, इन दोनों प्लान को कुछ टेलीकॉम सर्कल में हटाया गया है। हालांकि, फिलहाल ये प्लान कुछ जगहों पर वेबसाइट पर दिखाई दे रहे हैं। कंपनी की ओर से इन दोनों प्लान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या Airtel ने 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है?

हां, Airtel ने 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपनी वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप से हटा दिया है।

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में क्या फायदे मिलते थे?

इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1GB डेटा, 100 SMS और कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स मिलते थे।

अब Airtel का सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान कौन सा है?

299 रुपये वाला प्लान हटने के बाद 349 रुपये वाला प्लान Airtel का सबसे सस्ता डेली डेटा रिचार्ज विकल्प बन गया है।

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलती है।