Roman Space Telescope Launch: NASA ने लॉन्च किया Roman Space Telescope! अब खुलेंगे ब्रह्मांड के वो राज, जिन्हें आज तक इंसान नहीं देख पाया

Roman Space Telescope Launch: नासा का Roman Space Telescope अंतरिक्ष के उन रहस्यों की पड़ताल करेगा जिन्हें वैज्ञानिक अब तक पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं। यह शक्तिशाली टेलीस्कोप ब्रह्मांड की दूर की वस्तुओं, आकाशगंगाओं और अंतरीक्ष की घटनाओं का अध्ययन करेगा। जानिए इसकी खासियत और वैज्ञनिकों के लिए यह मिशन क्यों महत्वपूर्ण है।

Roman Space Telescope Launch: NASA ने लॉन्च किया Roman Space Telescope! अब खुलेंगे ब्रह्मांड के वो राज, जिन्हें आज तक इंसान नहीं देख पाया

(Roman Space Telescope Launch/ Image Credit: X)

Modified Date: September 6, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: September 6, 2026 3:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NASA का नया अंतरिक्ष टेलीस्कोप
  • Falcon Heavy से हुआ लॉन्च
  • L2 की ओर बढ़ रहा Roman

Roman Space Telescope Launch: नासा का Roman Space Telescope अंतरिक्ष की गहराइयों में छिपे रहस्यों की खोज (Roman Space Telescope Launch) के लिए रवाना हो चुका है। इसकी खासियत यह है कि यह किसी एक ग्रह या तारे पर ही ध्यान नहीं दोगा बल्कि अंतरिक्ष के बड़े हिस्से का एक साथ सर्वे करेगा। इससे वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के विस्तार, आकाशगंगाओं और कई रहस्यमयी घटनाओं को समझने में मदद मिल सकती है।

SpaceX के रॉकेट से हुआ लॉन्च

Roman Telescope को फ्लोरिडा के Cape Canaveral स्थित NASA के Kennedy Space Center से SpaceX के Falcon Heavy रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया। भारतीय समय के अनुसार इसकी उड़ान शाम करीब 4:57 बजे हुई। अब टेलीस्कोप पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर Sun-Earth Lagrange Point-2 यानी L2 की ओर बढ़ रहा है। यहां पहुंचने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है।

L2 पर पहुंचकर शुरू होगी तैयारी

Roman Telescope पृथ्वी की सामान्य कक्षा में घूमने के बजाय सूर्य-पृथ्वी के L2 क्षेत्र के आसपास एक विशेष कक्षा (Roman Space Telescope Launch) में काम करेगा। वहां पहुंचने के बाद भी इसका वैज्ञानिक मिशन तुरंत शुरू नहीं होगा। NASA करीब तीन महीने तक इसके सिस्टम और वैज्ञानिक उपकरणों की जांच करेगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद टेलीस्कोप नियमित तौर पर अंतरिक्ष का अध्ययन शुरू करेगा।

कभी जासूसी सैटेलाइट का हिस्सा था

Roman Telescope की शुरुआत भी (Roman Space Telescope Launch) काफी दिलचस्प रही है। इसे पहले अमेरिका के National Reconnaissance Office के Spy Satellite Program के लिए डिजाइन किया गया था। हालांकि यह कार्यक्रम बजट से जुड़ी वजहों से आगे नहीं बढ़ सका। बाद में 2012 में NRO ने इस तकनीक को NASA को सौंप दिया, जिसके बाद इसे अंतरिक्ष विज्ञान के लिए तैयार किया गया।

Hubble से अलग है इसकी सबसे बड़ी खासियत

Roman Telescope में 2.4 मीटर का मुख्य दर्पण लगा है, जो आकार में Hubble के मिरर के करीब है। लेकिन इसका Wide Field Instrument एक बार में Hubble से लगभग 100 गुना बड़ा क्षेत्र देख सकता है। यह Dark Energy और Dark Matter की जांच, आकाशगंगाओं के विकास और Exoplanets की खोज में मदद करेगा। जहां James Webb खास वस्तुओं की बारीकी से तस्वीर लेता है। वहीं Roman बड़े स्तर पर ब्रह्मांड का सर्वे करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।