Instagram Reels on WhatsApp: Instagram Reels अब WhatsApp पर! Meta AI ने छुपा रखा था ये फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Instagram Reels on WhatsApp: सोशल मीडिया इस्तेमाल का तरीका अब बदल रहा है। पहले Instagram Reels देखने के लिए बार-बार ऐप बदलना पड़ता था, लेकिन अब यह झंझट कम हो गई है। अब यूजर्स आसानी से WhatsApp पर ही Reels देख सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और अनुभव में आसान हो गया है।
(Instagram Reels on WhatsApp/ Image Credit: Pexels)
- WhatsApp पर Meta AI चैटबॉट के जरिए Instagram Reels देखें।
- "Show Reels" कमांड से अपने पसंदीदा कंटेंट को खोजें।
- अब Instagram खोलने की जरूरत नहीं, रील्स WhatsApp पर ही प्ले हो जाएंगी।
Instagram Reels on WhatsApp: सोशल मीडिया का इस्तेमाल अब तेजी से बदल रहा है। पहले जहां Instagram Reels देखने के लिए बार-बार ऐप स्विच करना पड़ता था, वहीं अब Meta Platforms ने एक नया तरीका पेश किया है, जिससे आप सीधे WhatsApp पर ही Instagram Reels देख सकते हैं। इस नई सुविधा से एक ही जगह पर चैटिंग और एंटरटेनमेंट का अनुभव मिलेगा।
Meta AI चैटबॉट से देखें रील्स
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले आपको WhatsApp खोलना होगा और वहां के सर्च ऑप्शन के जरिए Meta AI चैटबॉट तक पहुंचना होगा। फिर आप जिस तरह की रील्स देखना चाहते हैं, उसका नाम लिखकर ‘Show Reels’ जैसा कमांड टाइप करना होगा। इसके बाद AI आपके द्वारा चुने गए टॉपिक या सेलिब्रिटी से जुड़ी रील्स आपके सामने दिखा देगा।
इंस्टाग्राम खोलने की जरूरत नहीं
इस नई सुविधा की सबसे खासियत यह है कि आपको अब Instagram खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार रील्स दिखने के बाद आप व्हाट्सएप के भीतर ही वीडियो प्ले कर सकते हैं और बिना किसी परेशानी के उनका आनंद ले सकते हैं। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि समय भी बचाता है, क्योंकि अब बार-बार ऐप स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ती।
डिजिटल अनुभव में सुधार
Meta AI का यह नया फीचर यूजर्स के डिजिटल अनुभव को और भी स्मूद बना देता है। अब आप एक ही समय में अपने दोस्तों से चैट भी कर सकते हैं और ट्रेंडिंग रील्स भी देख सकते हैं। इससे मनोरंजन और कनेक्टिविटी के बीच की दूरी कम हो जाती है, और यह उन लोगों के लिए खासकर उपयोगी है जो एक ही जगह पर ज्यादा काम करना चाहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- IRFC Share Price: 13,000 करोड़ रुपये की डील ने IRFC के शेयर को किया बूस्ट, क्या इस बढ़त से निवेशकों को मिलेगा फायदा?
- Vishnu Ka Sushasan: सशस्त्र माओवाद पर साय सरकार का ‘फाइनल अटैक’.. अब शांति, सुरक्षा और विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर
- Gadarwara Kherapati Mata Mandir : मजहब अलग पर रास्ता एक! इस शहर की गंगा-जमुनी तहजीब ने जीता सबका दिल, एक ही सीढ़ी से होकर मंदिर और दरगाह जाते हैं लोग

Facebook


