Jio 999 Recharge Plan: न बार-बार रिचार्ज की झंझट, न डेटा खत्म होने की चिंता! Jio के इस प्लान में डेली 2GB डेटा के साथ मिलेंगे कई धांसू फायदे, कीमत देखकर चौंक जाएंगे
Jio 999 Recharge Plan: रिलायंस जियो का यह प्रीपेड प्लान यूजर्स को रोजाना डेटा के साथ अनिलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा देता है। इसके अलावा इसमें कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। अगर आप भी Jio के प्रीपेड ग्राहक हैं और लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज तलाश रहे हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है।
(Jio 999 Recharge Plan/ Image Credit: Screengrab)
- Jio ₹999 प्लान की वैलिडिटी 98 दिन है। रोज 2GB यानी कुल 196GB डेटा मिलेगा। Jio प्लान में Google Gemini AI Pro का फायदा है।
- रोज 2GB यानी कुल 196GB डेटा मिलेगा।
- Jio प्लान में Google Gemini AI Pro का फायदा है।
Jio 999 Recharge Plan: रिलायंस जियो का 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (Jio 999 Recharge Plan) उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ रोजना डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 98 दिन है। इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 196GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
मिलते हैं कई एडिशनल बेनिफिट्स
Jio के इस प्लान में (Jio 999 Recharge Plan) डेटा और कॉलिंग के अलावा कई अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं। यूजर्स को JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन और 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इसके साथ Google Gemini AI Pro का लाभ भी दिया जाता है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है। इसमें 5,000GB Google AI Cloud Storage और Nano Banana जैसे AI फीचर्स का एक्सेस भी शामिल है।
5G यूजर्स के लिए खास फायदा
अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके इलाके में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो प्लान के डेली डेटा की सीमा खत्म होने के बाद भी अनलिमिटेड 5G डेटा (Jio 999 Recharge Plan) का फायदा मिल सकता है। वहीं, 5G फोन या 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने पर डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।
Airtel के 979 रुपये प्लान में क्या है?
Jio के मुकाबले Airtel का 979 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। साथ ही Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV समेत 18 OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, Adobe Express Premium, स्पैम कॉल/SMS अलर्ट और फ्री Hellotune जैसे फायदे भी शामिल हैं। इस तरह दोनों प्लान में डेटा और कॉलिंग समान है लेकिन Jio ज्यादा वैलिडिटी देता है, जबकि Airtel OTT कंटेंट पर ज्यादा जोर देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Eating With Henna Hands: अगर आप भी मेहंदी लगे हाथ से खाना खाते हैं तो बरतें ये सावधानी, नजर अंदाज किया तो पड़ सकता है लेने के देने
- BJP MLA Jay Devi Kaushal: डेढ़ करोड़ का बजट दिलाने के बाद भी बीजेपी विधायक के साथ अपमान! रोका गया अंदर जानें से, अब MLA ने लगाया ये सनसनीखेज आरोप
- Shakkar Kitne Rupaye Kilo Hai: 15 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ शक्कर, त्योहारी सीजन में आम जनता के लिए चिंताजनक खबर, केंद्र सरकार ने तय की स्टॉक रखने की लिमिट

Facebook


