Shakkar Kitne Rupaye Kilo Hai: 15 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ शक्कर, त्योहारी सीजन में आम जनता के लिए चिंताजनक खबर, केंद्र सरकार ने तय की स्टॉक रखने की लिमिट

Shakkar Kitne Rupaye Kilo Hai: 15 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ शक्कर, त्योहारी सीजन में आम जनता के लिए चिंताजनक खबर, केंद्र सरकार ने तय की स्टॉक रखने की लिमिट

Shakkar Kitne Rupaye Kilo Hai: 15 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ शक्कर, त्योहारी सीजन में आम जनता के लिए चिंताजनक खबर, केंद्र सरकार ने तय की स्टॉक रखने की लिमिट

Shakkar Kitne Rupaye Kilo Hai: 15 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ शक्कर, त्योहारी सीजन में आम जनता के लिए चिंताजनक खबर, केंद्र सरकार ने तय की स्टॉक रखने की लिमिट / Image: AI Generated

Modified Date: August 20, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: August 20, 2026 1:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी
  • 15 दिन में कीमतों में 15 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी
  • थोक व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट

नई दिल्ली: Shakkar Kitne Rupaye Kilo Hai भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हरियाली अमावस्या के बाद आगामी दिनों में रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी और तीज जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। लेकिन इससे पहले चीनी के बढ़ते दाम ने आम जनता की टेंशन बढ़ा दी है। खुदरा बाजार में चीनी के दाम की बात करें तो 65 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। बता दें कि पहली बार चीनी 65 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगा हुआ है। कारोबारियों की मानें तो 15 दिन में चीने के दाम 15 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने थोक व्यापारियों को सिर्फ 15 दिन का स्टॉक जमा करने का निर्देश दिया है। सरकार ने ऐसा फैसला इसलिए लिया ताकि त्योहारी सीजन में जमाखोरी ना हो और खुदरा बाजार में कीमतें असामान तक ना पहुंचे।

चीनी के दाम में 15 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी

Shakkar Kitne Rupaye Kilo Hai भारत सरकार की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार 1 सितंबर 2026 से थोक व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट घटाकर 15 दिन कर दी गई। – यानी महीने में 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले थोक व्यापारी 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। ये नया नियम 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा।

 

सरकार ने तय की स्टॉक की ​लिमिट

कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में मांग की तुलना में करीब आधी ही चीनी की आपूर्ति हो पा रही है। आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, गणेशोत्सव, जन्माष्टमी और दिवाली जैसे त्योहारों से मांग और बढ़ेगी। इससे चीनी के दाम में और तेजी आने की आशंका है। कारोबारियों की मानें तो 15 दिन पहले चीनी 48-50 रुपए किलो बिक रही थी। अब इसका भाव बढ़कर 65 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

एथेनॉल उत्पादन का दिखा असर

कारोबारियों का कहना है कि इस बार चीनी का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब पांच फीसदी कम रहा है। इसका असर बाजार में उपलब्ध भंडार पर पड़ा है। नया पेराई सत्र अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में शुरू होता है। चीनी मिलों ने अधिक लाभ के लिए गन्ने से चीनी बनाने के बजाय एथेनॉल उत्पादन को प्राथमिकता दी। पेट्रोल और शराब बनाने वाली कंपनियों की ओर से एथेनॉल की मांग बढ़ने से चीनी का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"