Reliance Jio Prepaid Plan: क्या आपने देखा ये सस्ता लेकिन दमदार प्लान? 448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, इन यूजर्स के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

Reliance Jio Prepaid Plan: रिलायंस जियो का 448 रुपये का प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को कई सुविधाएं मिलती है। आज हम बताएंगी कि यह प्लान किन लोगों के लिए बेहतर है और इसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

Reliance Jio Prepaid Plan: क्या आपने देखा ये सस्ता लेकिन दमदार प्लान? 448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, इन यूजर्स के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

(Reliance Jio Prepaid Plan, Image Credit: IBC24 Archive)

Modified Date: May 21, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: May 21, 2026 3:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जियो का ₹448 वॉइस-ओनली प्रीपेड प्लान।
  • 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है।
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS शामिल।

नई दिल्ली: Reliance Jio Prepaid Plan: रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 448 रुपये का एक खास प्लान ऑफर करता है। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती और सिर्फ कॉलिंग व SMS की सुविधा चाहिए होती है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता और सिंपल प्लान ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है।

प्लान की वैधता और बेनिफिट्स

इस जियो प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है यानी लगभग तीन महीने तक यह एक्टिव रहता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 1000 SMS मिलते हैं। यह पूरी तरह वॉइस-ओनली प्लान है। जिसमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि यह सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए बनाया गया है।

क्या एक्स्ट्रा फायदे मिलते हैं?

इस प्लान के साथ जियो यूजर्स को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें जियो टीवी का एक्सेस और जियो AI क्लाउड स्टोरेज का फायदा शामिल है। इस तरह यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग ही नहीं बल्कि कुछ डिजिटल सर्विसेज का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिल जाता है।

किन लोगों के लिए है यह प्लान?

यह प्लान खास तौर पर सेकेंडरी सिम रखने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा ऐसे लोग जो सिर्फ मोबाइल नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं और डेटा का इस्तेमाल नहीं करते उनके लिए यह अच्छा विकल्प है। कम खर्च में लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए यह एक बजट-फ्रेंडली प्लान है।

अन्य कंपनियों से तुलना

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान भी उपलब्ध है लेकिन उसमें केवल 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि उसमें डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई OTT बेनिफिट्स शामिल हैं। इसके मुकाबले जियो का 448 रुपये वाला प्लान ज्यादा लंबी वैलिडिटी देता है लेकिन यह डेटा सर्विस नहीं देता। इसलिए दोनों प्लान अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।