वाटर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए है हनुवंतिया का जल महोत्सव

वाटर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए है हनुवंतिया का जल महोत्सव

वाटर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए है हनुवंतिया का जल महोत्सव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 15, 2017 10:46 am IST

 

खंडवा में मध्यप्रदेश का गोवा कहे जाने वाले हनुवंतिया टापू पर आज से तृतीय जल महोत्सव की शुरूआत हुई। जो दो महीने और पंद्रह दिनों तक चलने वाला है। महोत्सव के शुभारंभ के पहले ही यहां मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। जलमहोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सोमवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी हनुवंतिया टापु खंडवा पहुंचे।

चित्रकोट जलप्रपात जाने पर मिलती है नई ऊर्जा, क्या आप गए हैं?

उनके साथ प्रदेश के संस्कृति मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद नंदकुमारसिंह चैहान और तपन भौमिक भी मौजूद रहें। जल महोत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं, हनुवंतिया का रुख करने वाले सैलानियों के लिए जल महोत्सव की नई वेबसाइट पर कॉटेज और हॉली डे पैकेज ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण नेपाल में कई पर्यटन स्थल है जहां आप छुट्टियां मना सकते हैं…

इस बार सैलानियों के लिए हनुवंतिया टापू पर 115 सर्व सुविधा युक्त स्विस टैंट कॉटेज की भी व्यवस्था की गई हैं। इस बार एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटी भी स्पोर्ट्स की लिस्ट में शामिल हैं।


लेखक के बारे में