BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ujjain News: महाकाल मंदिर में लगी सुरक्षाकर्मियों की क्लास, टीआई ने श्रद्धालुओं से सभ्य और बेहतर व्यवहार करने की दी ट्रेनिंग

Ujjain News: महाकाल मंदिर में लगी सुरक्षाकर्मियों की क्लास, टीआई ने श्रद्धालुओं से सभ्य और बेहतर व्यवहार करने की दी ट्रेनिंग

Ujjain News/ Image Credit: IBC24

Ujjain News/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 30 May 2025 | 5:30 pmModified: 30 May 2025 | 5:30 pm
HIGHLIGHTS
  1. महाकाल थाना प्रभारी ने सुरक्षाकर्मियों की क्लास ली।
  2. श्रद्धालुओं से बेहतर व्यवहार के तौर-तरीके सिखाए।
  3. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महाकाल मंदिर की गरिमा को बनाए रखना।

उज्जैन। Ujjain News:  महाकाल मंदिर, जो देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहां आए दिन सुरक्षाकर्मियों और दर्शनार्थियों के बीच होने वाले विवाद अब प्रशासन की विशेष चिंता का विषय बन चुके हैं। मंदिर की छवि को इन घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोकने और श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अब सुरक्षाकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। महाकाल थाना प्रभारी (टीआई) गगन बादल ने इस दिशा में पहल करते हुए सुरक्षाकर्मियों की क्लास ली और उन्हें श्रद्धालुओं से बेहतर व्यवहार के तौर-तरीके सिखाए।

Read More: Surguja Abortion Case: मौत बांट रही हैं मेडिकल दुकानें! नाबालिगों को दी गई गर्भपात की गोलियां, 48 घंटे में दो की मौत

पहले दिन करीब 100 सुरक्षाकर्मियों को यह प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें बताया गया कि, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से कैसे संवाद करना चाहिए, कैसे उनकी मदद करनी है और नियमों की जानकारी किस तरह से शालीनता से दी जाए। इस कदम की पृष्ठभूमि में ऑल इंडिया बाइक राइडर नैना का वह वायरल वीडियो है, जिसमें उन्होंने मंदिर के एक सुरक्षाकर्मी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। नैना अपने पति के साथ 20 मई को महाकाल दर्शन के लिए पहुंची थीं, लेकिन मंदिर के अंदर एक सुरक्षाकर्मी से हुए कथित दुर्व्यवहार से आहत होकर दर्शन किए बिना लौट गईं।

Read More: Pendra Gang Rape: घर जा रही महिला को देख बिगड़ी दरिंदो की नीयत, सुनसान इलाके में ले जाकर सभी ने बारी-बारी किया रेप

Ujjain News:  नैना ने यह अनुभव अपने सोशल मीडिया अकाउंट "YATRIACTORS" पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो पर 25 हजार से अधिक कमेंट्स आए, जिसमें लोगों ने मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर सवाल खड़े किए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई गगन बादल ने एएसआई चंद्रभान सिंह के साथ मंदिर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की शिफ्ट बदलने से पहले सभी को एकत्रित कर विशेष ट्रेनिंग दी। टीआई गगन बादल ने बताया कि, सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धालुओं से सम्मानपूर्वक व्यवहार, सवाल पूछने पर संयमित जवाब देने, मंदिर के नियमों को शालीनता से समझाने और फोटो-वीडियो बनाने से मना करने के दौरान संयम बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महाकाल मंदिर की गरिमा को बनाए रखना और यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक सकारात्मक अनुभव देना है।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Class for security personnel held at Mahakal temple, TI gave training to behave well with devotees

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm