MLA Shiv Narayan Singh: खेती-किसानी करने उतरे विधायक जी! नंगे पैर खेत में चलाया ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
MLA Shiv Narayan Singh: खेती-किसानी करने उतरे विधायक जी! नंगे पैर खेत में चलाया ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MLA Shiv Narayan Singh | Image Source | IBC24
- उमरिया में खेत में उतरे विधायक,
- नंगे पैर चलाया ट्रैक्टर,
- वायरल हुआ सादगी का वीडियो,
उमरिया: MLA Shiv Narayan Singh: मंगलवार को उमरिया जिले से एक अलग ही तस्वीर सामने आई जहां बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह स्वयं अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक जी नंगे पैर खेत में ट्रैक्टर से माताई करते हुए दिख रहे हैं।
MLA Shiv Narayan Singh: विधायक शिवनारायण सिंह अपने जनसेवा भाव और जमीन से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभालकर अपने खेती प्रेम का भी परिचय दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर एक स्थान पर कीचड़ में फंस गया जिसे विधायक ने बड़ी ही सावधानी और अनुभव से बाहर निकाला और पुनः कार्य में जुट गए।
MLA Shiv Narayan Singh: जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते मंगलवार को मौसम में कुछ राहत मिली, जिससे किसानों ने खेतों में तेजी से काम शुरू किया। इसी बीच विधायक सिंह भी आम किसानों की तरह खेत में जुटे नजर आए। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस व्यवहार की सराहना की और कहा कि यह दृश्य यह साबित करता है कि वे न सिर्फ जनप्रतिनिधि हैं बल्कि एक किसान भी हैं जो अपने कार्यों से प्रेरणा देते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस वीडियो में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह अपने खेत में खुद ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वे नंगे पैर खेत में जुताई कर रहे हैं और कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को भी सावधानीपूर्वक निकालते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MLA Shiv Narayan Singh: MLA ji came out to do farming video went viral on social media
उमरिया
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm