अलीगढ़ में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल

अलीगढ़ में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल

अलीगढ़ में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल
Modified Date: May 14, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: May 14, 2026 7:26 pm IST

अलीगढ़, 14 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक स्कूल बस के पलटने से उसमें सवार 10 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगीरी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस सड़क किनारे खाद के बड़े ढेर पर चढ़ गई, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गई।

अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे में करीब 10 बच्चों को मामूली चोटें आईं। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि बस में कुल 40 बच्चे सवार थे।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में