किशोरी से दोस्ती कर पहले जाल में फंसाया, फिर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

महोबा में 17 साल की किशोरी का सामूहिक बलात्कार

किशोरी से दोस्ती कर पहले जाल में फंसाया, फिर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 4, 2021 12:38 pm IST

महोबा (उप्र) 4 सितंबर। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 17 साल की लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। महोबा सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने शनिवार को बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की कथित घटना बृहस्पतिवार रात की है। घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करवाई गई है।

read more: PF खातों में हुआ ये बड़ा बदलाव, केंद्रीय वित्त मंत्री ने लागू किया नए आय कर नियम, पढ़ें नोटिफिकेशन

प्राथमिकी के आधार पर सिंह ने बताया कि कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की महोबा शहर के एक मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी डाक बंगले के पास रहने वाले एक युवक से जान-पहचान हो गयी थी। वह युवक उसे बृहस्पतिवार की शाम बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर बने एक कमरे में ले गया और जहां युवक व उसके दो अन्य साथियों ने पीड़िता का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया।

एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को उसी कमरे में बंद करके चले गए। शुक्रवार सुबह तीनों युवक फिर वहां पहुंचे और उनमें से एक आरोपी युवक पीड़िता को मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगा, तभी वह चलती मोटरसाइकिल से कूद गई और शोर मचा दिया।

read more: महाराष्ट्र: महंगी कार मालिकों से धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार

सिंह ने बताया कि पीड़िता शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कोतवाली आयी और प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक बलात्कार व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com