उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 29नए मामले, दो लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 29नए मामले, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 20, 2021 / 01:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

लखनऊ, 19 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 29नए मामले सामने आए वहीं, दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा और बुलंदशहर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22789 हो गई।

इस अवधि में 29 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त 407 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 236000 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक छह करोड़ 99 लाख नमूने जांचे जा चुके हैं।

भाषा सलीम शोभना

शोभना