Sanjay Raut Statement Today: ‘एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 गद्दारों को जन्म दिया’, ये क्या बोल गए शिवसेना नेता, विवादित बयान हो रहा वायरल

Ads

Sanjay Raut Statement Today: उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के बाद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 02:07 PM IST

Sanjay Raut Statement Today/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • उद्धव ठाकरे गुट के 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए
  • सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला
  • राउत का बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है

Sanjay Raut Statement Today: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के 6 लोकसभा सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होते ही शिवसेना नेता संजय राउत भड़क गए, उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं।

संजय राउत ने कहा, एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 सांसदों को जन्म दिया है। यह डिलीवरी नंदनवन में हुई। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा। राउत (Sanjay Raut Statement Today) ने इसकी तुलना केन्या की एक घटना से करते हुए कहा कि जैसे वहां एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया था, वैसे ही यहां गद्दारों का जन्म हुआ है और अब वे मजे कर रहे हैं। दरअसल, उद्धव गुट के छह बागी सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है, जिससे उद्धव गुट के नेता भड़क गए।

 

 

शिंदे सेना में शामिल होने वाले सांसद

Sanjay Raut Statement Today शिवसेना को छोड़ शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में शिवसेना में में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं। ये सभी सांसद पहले शिवसेना UBT का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें

 

विवाद किस बयान को लेकर हुआ है?

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महाराष्ट्र की राजनीति में यह विवाद क्यों शुरू हुआ?

उद्धव ठाकरे गुट के 6 लोकसभा सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ।

कितने सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए हैं?

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए हैं।

सांसदों को पार्टी में किसने शामिल कराया?

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस घटनाक्रम का राजनीतिक असर क्या हो सकता है?

इससे महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच टकराव और सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है।