महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस सुलतानपुर में पलटी; 28 लोग घायल

महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस सुलतानपुर में पलटी; 28 लोग घायल

महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस सुलतानपुर में पलटी; 28 लोग घायल
Modified Date: December 28, 2022 / 03:26 pm IST
Published Date: December 28, 2022 3:12 pm IST

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 28 दिसंबर (भाषा) जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 28 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार तीर्थयात्रियों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने, उनके परिजनों के अनुरोध पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 10 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ एसके गोयल ने बताया, ‘‘मुझे सुबह पांच बजे हादसे की सूचना मिली। तत्काल अस्पताल में घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध किया गया।’’

उन्होंने बताया कि चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनके परिजनों के अनुरोध पर उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया, जबकि 10 अन्य का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शाम इन इन लोगों को भी अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

गोसाईगंज थाने के प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैं और वे गंगा-ताप्ती एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी आये थे। उन्होंने बताया कि वाराणसी से सभी आठ टूरिस्ट बसों से अयोध्या दर्शन के लिये जा रहे थे तभी रास्ते में बुधवार सुबह उनकी एक बस टाटियानगर चौराहे के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।