नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज
Modified Date: July 24, 2025 / 03:21 pm IST
Published Date: July 24, 2025 2:55 pm IST

सीतापुर (उप्र), 24 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की पुलिस ने 12 साल की एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में 15 साल की नाबालिग लड़की और उसके माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि यह लड़की अपनी सहेली के साथ लापता हो गई थी और अब उसकी नाबालिग सहेली, सहेली के माता-पिता, शाहरुख नाम के एक व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का आरोप शाहरुख और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ है, और मामले की जांच चल रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे 14 जुलाई को जबरदस्ती ट्रेन से सूरत ले जाया गया और आरोपियों ने उसे धर्म परिवर्तन करने को कहते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे 19 जुलाई को उसे वापस लेकर आए।

सिंह ने बताया कि जहां पीड़िता की सहेली और सहेली के माता पिता पर अपहरण का आरोप है, वहीं दो अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और लड़की को धर्म परिवर्तन करने के लिये बाध्य करने का आरोप है।

इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर रामपुर मथुरा पुलिस थाना के प्रभारी को अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

भाषा सं राजेंद्र नरेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।