Q-Line Biotech IPO: 343 रुपये के शेयर पर 43,200 रुपये तक मुनाफा कमाने का मौका, लेकिन पहले चेक करें अलॉटमेंट और जानें किस्मत आपका साथ देगी या नहीं
Q-Line Biotech IPO: Q-Line Biotech IPO का अलॉटमेंट जारी हो गया है और यह इश्यू 102 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 343 रुपये के शेयर पर ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम दिख रहा है। जिससे एक लॉट में करीब 43,200 रुपये तक मुनाफा मिल सकता है। निवेशक NSE की साइट पर जाकर आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
(Q-Line Biotech IPO/ Image Credit: IBC24 News)
- IPO को 102 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला
- शेयर का प्राइस बैंड ₹343 तय किया गया था
- ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम दिख रहा है
नई दिल्ली: Q-Line Biotech IPO: Q-Line Biotech के आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी का आईपीओ काफी सफल रहा और अब सभी की नजर 29 मई की लिस्टिंग पर टिकी है। इस आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 343 रुपये तय किया गया था। ग्रे मार्केट के संकेतों के अनुसार, लिस्टिंग पर निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जिससे बाजार में इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
102 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन
यह आईपीओ निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा। इसे कुल 102 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, कुल सब्सक्रिप्शन 102.42 गुना तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों के लिए भारी मांग रही। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने लगभग 214.48 करोड़ रुपये जुटाए हैं और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था यानी पैसा सीधे कंपनी के विस्तार में जाएगा।
ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुसार, Q-Line Biotech के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर करीब 108 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि लिस्टिंग करीब 30% से ज्यादा ऊपर हो सकती है। अनुमान के मुताबिक निवेशकों को एक लॉट पर लगभग 43,200 रुपये तक का मुनाफा मिल सकता है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि GMP केवल अनुमान होता है और असली प्रदर्शन लिस्टिंग के दिन तय होता है।
अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
जिन निवेशकों ने इस आईपीओ में पैसा लगाया है, वे अब अपना अलॉटमेंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ‘Equity & SME IPO bid details’ सेक्शन में जाकर कंपनी का नाम Q-Line Biotech चुनना होगा। इसके बाद PAN नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर स्टेटस देखा जा सकता है कि शेयर मिले हैं या नहीं। यह प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है।
क्या काम करती है कंपनी?
Q-Line Biotech हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक सेक्टर की कंपनी है जो मेडिकल टेस्टिंग किट, रिएजेंट्स और अन्य उपकरण बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स हेमेटोलॉजी, क्लीनिकल केमिस्ट्री और इम्यूनोडायग्नोस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी के शेयर 29 मई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर सुबह 10 बजे लिस्ट होगी। हेल्थ सेक्टर में बढ़ती मांग के कारण कंपनी को लेकर निवेशकों की उम्मीदें मजबूत बनी हुई हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Solar Panel New Rules: सोलर पैनल पर सरकार का नया नियम! क्या 1 जून से खत्म हो जाएगी सब्सिडी या मिलेगा कोई नया तोहफा? जानिए पूरी सच्चाई
- Roop Narayan Sinha Passes Away : ‘वो हमारे मार्गदर्शक थे…’ ,दिग्गज नेता के निधन पर भावुक हुए सीएम साय ,कई बड़े नेताओं की आँखें नम
- CG Congress Leaders Protest: सूरजपुर में ख़त्म हुआ कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन.. थाना प्रभारी भेजे गए छुट्टी पर, जानें किन मांगों पर बनी सहमति

Facebook


