Chhattisgarh PCCF Appointment News: अरुण पांडेय बने प्रदेश के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक.. IBC24 की खबर पर लगी मुहर, भेजा गया था सिंगल नाम

Arun Pandey Chhattisgarh New PCCF: अरुण पांडेय छत्तीसगढ़ के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त, सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश और जिम्मेदारी सौंपी।

Chhattisgarh PCCF Appointment News: अरुण पांडेय बने प्रदेश के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक.. IBC24 की खबर पर लगी मुहर, भेजा गया था सिंगल नाम

Arun Pandey Chhattisgarh New PCCF || Image- Linkedin File

Modified Date: May 27, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: May 27, 2026 1:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अरुण पांडेय बने छत्तीसगढ़ के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक।
  • सरकार ने PCCF नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी किया।
  • अरुण पांडेय 1994 बैच के सेवानिवृत्त IFS अधिकारी हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु विभाग के प्रमुख यानी प्रधान मुख्य वन संरक्षक के तौर पर पूर्व वरिष्ठ IFS अधिकारी अरुण पांडेय के नाम को हरी झंडी दे दी है। (Arun Pandey Chhattisgarh New PCCF) उनके नियुक्ति के बाद सरकार के तरफ से विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। अरुण पांडेय मौजूदा PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे, जो इसी महीने के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहें है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

IBC ने पहले ही जताई थी संभावना

बता दें कि, इस पद पर अरुण पांडेय की नियुक्ति की संभावना IBC24 ने पहले ही जाहिर कर दी थी। नए नियुक्ति के लिए DPC की बैठक हुई थी। इसमें अरुण पांडे का सिंगला नाम भेजा गया था। अरुण पांडेय 1994 बैच के भारतीय वन सेवा के सिटायर्ड अधिकारी हैं। बतौर पीसीसीएफ उनके सामने वन्य विभाग से जुड़ी कई चुनौतियां भी होंगी।

कौन होते हैं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF)?

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) वन विभाग के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक होते हैं। ये पूरे राज्य के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी संभालते हैं। वन विभाग में इनका पद बहुत ऊँचा माना जाता है। (Arun Pandey Chhattisgarh New PCCF) जैसे पुलिस विभाग में DGP सबसे बड़े अधिकारी होते हैं, उसी तरह वन विभाग में PCCF महत्वपूर्ण नेतृत्व करते हैं। ये अधिकारी भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्रधान मुख्य वन संरक्षक का काम जंगलों की सुरक्षा करना, पेड़ों की कटाई रोकना, वन्यजीवों की रक्षा करना और सरकार की वन नीतियों को लागू करना होता है। ये वन अधिकारियों के कार्यों की निगरानी भी करते हैं और जंगलों से जुड़े बड़े फैसले लेते हैं। राज्य में पर्यावरण संरक्षण और वन विकास की योजनाओं में PCCF की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इन्हें भी पढ़े:

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी

हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown