बरेली में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रोडवेज बस पर गिरा, एक व्यक्ति गंभीर रुप से झुलसा

बरेली में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रोडवेज बस पर गिरा, एक व्यक्ति गंभीर रुप से झुलसा

बरेली में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रोडवेज बस पर गिरा, एक व्यक्ति गंभीर रुप से झुलसा
Modified Date: March 16, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: March 16, 2026 2:40 pm IST

बरेली (उप्र) 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रोडवेज बस पर गिर गया, जिसकी वजह से बस में अचानक आग लग गई और अंदर सो रहा सहायक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात पीलीभीत-बहेड़ी मार्ग पर स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि बस पर गिरते ही तार से चिंगारी उठी और आग फैल गई। पुलिस के अनुसार बस के अंदर सो रहा पीलीभीत जिले के मधोटांडा का निवासी सहायक गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि स्थानीय चाय की दुकान के संचालक ने तुरंत बिजली सब स्टेशन को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद करवाई।

इसके अलावा दमकल विभाग और पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

पुलिस ने कहा कि झुलसे हुए सहायक को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति समय रहते बंद न कराई जाती, तो आसपास खड़ी अन्य बसों और दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

भाषा सं जफर शोभना जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में