उत्तर प्रदेश के बरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Modified Date: April 18, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: April 18, 2026 7:27 pm IST

बरेली (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भमोरा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई इस वारदात में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान कल्लू उर्फ कल्याण के रूप में हुई है, जो खेतों में गया था, तभी कथित तौर पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अंशिका वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह आंवला के क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और भमोरा के थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चलता है कि भूमि मामले में लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण हत्या की गई है।

भाषा सं जफर

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में