अलीगढ़ में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगी, दमकल विभाग ने काबू पाया
अलीगढ़ में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगी, दमकल विभाग ने काबू पाया
अलीगढ़ (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित धर्म समाज कॉलेज के पास एक घनी आबादी वाले इलाके में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात यह आग लगी। आसपास के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नुकसान का सटीक आकलन अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फर्नीचर और निजी सामान का कुल नुकसान कई लाख रुपये तक होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। आगे की जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द संतोष
संतोष

Facebook


