Former PCS Officer Death: यहां रिटायर्ड SDM की दर्दनाक मौत.. सीधे सिर पर आ गिरा बिजली का भारी-भरकम खम्बा, इन जिलों में दे चुके थे सेवाएं
अयोध्या में सरकारी कार्य के दौरान बिजली का भारी खंभा गिरने से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इंद्रभूषण वर्मा की मौत हो गई।
Former PCS Officer Indrabhushan Verma Death || Image- Dr.Ahtesham Siddiqui
- बिजली का खंभा गिरने से दर्दनाक मौत।
- सरकारी काम के दौरान हुआ हादसा।
- कई जिलों में दे चुके थे सेवाएं।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इंद्रभूषण वर्मा एक भीषण हादसे का शिकार हो गए है। वे 1993 बैच के पीसीएस अधिकारी थे और एडीएम पद से रिटायर हुए थे। (Former PCS Officer Indrabhushan Verma Death) रिटायरमेंट के बाद वे अयोध्या जल जीवन मिशन की जिला समन्वयक इकाई में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर काम कर रहे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सरकारी काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, इंद्रभूषण वर्मा जल जीवन मिशन के काम से रुदौली ब्लॉक के मुज्जफरपुर जलालपुर गांव गए थे। वहां योजना के काम की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी। इसी दौरान गांव में एक पुराना गूलर का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। पेड़ का भार पड़ने से बिजली का एक खंभा टूटकर इंद्रभूषण वर्मा के ऊपर गिर गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। (Former PCS Officer Indrabhushan Verma Death) इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कई जिलों में दे चुके थे सेवाएं
इंद्रभूषण वर्मा अपने सेवाकाल के दौरान प्रतापगढ़ में सीआरओ, मऊ में एडीएम और लखनऊ, गोंडा, बहराइच व लखीमपुर में एसडीएम के पद पर तैनात रहे थे। सहकर्मियों के अनुसार, वे हंसमुख, मिलनसार और जिम्मेदार अधिकारी थे। सरकारी काम के दौरान हुए इस हादसे से प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
दुःख ख़बर !!#PCS अफसर का निधनं !!
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से सेवानिवृत्त हुए 1993 बैच के #PCS अफसर इंद्रभूषण वर्मा का निधन हो गया है वह ADM के पद से रिटायर होने के बाद जिला समन्वयक इकाई अयोध्या जल जीवन मिशन के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे…वह CRO… pic.twitter.com/00SixGj0Q3
— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) August 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला
वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित
जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति
उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की

Facebook


