एक सिपाही ने गंगा बैराज में कूदकर आत्महत्या की
एक सिपाही ने गंगा बैराज में कूदकर आत्महत्या की
बिजनौर (उप्र), 14 मार्च (भाषा) बिजनौर अभियोजन कार्यालय के एक सिपाही ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि इस सिपाही का शव बरामद कर लिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने शनिवार को बताया कि बिजनौर अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही नितिन वत्स (36) ने शुक्रवार को गंगा बैराज में कूदकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर नितिन की मोटरसाइकिल मिली है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को गोताखोरों ने नितिन का शव बरामद किया।
सिंह के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


