सवाल आपका है

Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने तीन नाबालिग को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत, मची अफरातफरी

CG Road Accident/ Image Credit: IBC24 File

CG Road Accident/ Image Credit: IBC24 File

बरेली: Road Accident News बरेली जिले के शाही थाना इलाके में एक तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना शनिवार की रात हुई जब बारात से वापस लौट कर बैंड का सामान व रोड लाइट समेटने का काम कर रहे चार नाबालिग लड़कों को तेजी से आ रही एक कार ने सड़क किनारे टक्कर मार दी।

Read More: Son Murdered His Father: बेटे ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की पिता की हत्या, वजह जानकर खिसक जाएगी आपके पैरो तले जमीन 

Road Accident News हादसे में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने रविवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को बरामद कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Read More: Mirchi Attack Robbery in Morena: दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची डालकर लाखों की लूट, चीखता रह गया व्यापारी, CCTV में कैद हुए बदमाश

एएसपी ने बताया कि शाही थाने के गांव आनंदपुर में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की पहचान मोहित (14), सचिन (15) और रोहित (14) के रूप में हुई, जबकि संजीव (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों के घर वालों ने बताया कि दुर्घटना के शिकार सभी बच्चे आनंदपुर स्थित एक बैंड बाजा समूह में काम करते थे और शनिवार शाम को सभी एक बारात में भाग लेकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Exit mobile version