आम आदमी पार्टी जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही: जयंत चौधरी

आम आदमी पार्टी जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही: जयंत चौधरी

आम आदमी पार्टी जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही: जयंत चौधरी
Modified Date: April 25, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: April 25, 2026 11:29 pm IST

मेरठ (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप)जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है और यह झटका (राघव चड्ढा का भाजपा में शामिल होना) उसी विफलता का परिणाम है।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी मेरठ के दौरे पर आए थे और इस दौरान उन्होंने सलावा स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। चौधरी ने बाद में इकरी गांव में आयोजित ‘एकता रैली’ को संबोधित किया।

चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के घटनाक्रम पर टिप्पणी कि आप जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है और यह झटका उसी विफलता का सीधा परिणाम है।

राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित ‘आप’ के सात राज्यसभा सदस्यों ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी थी।

विधायिका में महिला आरक्षण 2029 से ही लागू करने और लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए संसद में पेश विधेयकों के पारित नहीं होने को लेकर पूछे गए सवाल पर चौधरी ने कहा कि हो सकता है कि विपक्षी दलों को विधेयक को रोकने से क्षणिक लाभ हुआ हो, लेकिन अंततः उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बारे में चौधरी ने कहा कि शुरुआती रुझान भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)के पक्ष में हैं और गठबंधन हर दिन मजबूत हो रहा है।

भाषा सं जफर

धीरज

धीरज


लेखक के बारे में