धन शोधन के मामले में कार्रवाई के नाम पर डराकर 1.41 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

धन शोधन के मामले में कार्रवाई के नाम पर डराकर 1.41 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

धन शोधन के मामले में कार्रवाई के नाम पर डराकर 1.41 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: June 19, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: June 19, 2026 9:59 pm IST

मेरठ (उप्र), 19 जून (भाषा) मेरठ की साइबर अपराध पुलिस ने धन शोधन के मामले में जेल भेजने का भय दिखाकर एक व्यक्ति से 1.41 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की नंद विहार कालोनी निवासी राधाकृष्ण ने पांच अप्रैल 2026 को साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अज्ञात ठगों ने उन्हें धन शोधन के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर विभिन्न तिथियों में कुल एक करोड़ 41 लाख 16 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्ता के लिए आरोपी शब्बीर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झांसी जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक


लेखक के बारे में