कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल
कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल
देवरिया (उप्र), एक मार्च (भाषा) देवरिया जिले में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 12 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के खामपार क्षेत्र के पिपरा दक्षिण पट्टी गांव में शनिवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात बढ़ गई।
सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े और इस दौरान पथराव भी हुआ।
उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
भाषा सं सलीम संतोष
संतोष

Facebook


