आगरा: सांसद को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आगरा: सांसद को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आगरा: सांसद को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Modified Date: May 20, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: May 20, 2026 3:07 pm IST

आगरा, 20 मई (भाषा) समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को व्हाट्सएप कॉल एवं संदेश के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुमन ने कहा कि उन्हें पांच मार्च 2026 को धमकी भरे कॉल आये और संदेश प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार धमकियां मिली थीं।

सांसद ने बताया कि उन्होंने आठ मार्च को इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक से शिकायत दर्ज कराई थी।

सांसद ने आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज करने में ढाई महीने का विलंब हुआ, जबकि 2025 में उनके आवास पर हुए हमले के मामले में भी कार्रवाई धीमी रही।

पुलिस ने कहा कि धमकी भेजे गए नंबर की जांच की जार ही है और जांच पूरी होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में