आगरा : स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर पहली कक्षा की छात्रा की मौत

आगरा : स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर पहली कक्षा की छात्रा की मौत

आगरा : स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर पहली कक्षा की छात्रा की मौत
Modified Date: March 12, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: March 12, 2026 5:56 pm IST

आगरा (उप्र), 12 मार्च (भाषा) आगरा में स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर पहली कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) आदित्य ने बताया कि बुधवार को यह हादसा उस वक्त हुआ जब छुट्टी के बाद स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे बच्चों को लेकर जा रही आरबीएस स्कूल की एक बस के टूटे हुए फर्श से पहली कक्षा की छात्रा नैना नीचे गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

आदित्य ने बताया कि बच्ची के बस से नीचे गिरते ही बस में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया जिसके बाद बस रोकी गई।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया।

भाषा सं सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में